बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में समय सीमा का उल्लंघन, आयोजकों पर मामला दर्ज।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

हिंदू राष्ट्र के पक्षधर बागेश्वर धाम सरकार, धीरेंद्र शास्त्री के प्रवचन कार्यक्रम में उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन का मामला प्रकाश में आया है। ठाणे के भिवंडी में आयोजित कथा में रात 11 बजे तक प्रवचन देने के लिए आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्यक्रम भिवंडी के बागे नारपोली पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री ने देर रात तक प्रवचन कार्यक्रम किया। इस दौरान लाउडस्पीकर चालू रखा गया था जब कि उच्चन्यायालय के निर्देशानुसार रात 10 से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर का उपयोग वर्जित है।

रविवार को भिवंडी के दिवे अंजूर इलाके में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के प्रवचन का आयोजन किया गया था। धीरेन्द्र शास्त्री को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से दो-तीन हजार नागरिक पहुंचे थे। बाबा बागेश्वर का कथा वाचन कार्यक्रम रात 11 बजे तक जारी रहा। इस कार्यक्रम में कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे लेकिन कथा कार्यक्रम तय समय पर खत्म नहीं हुआ।

अब पुलिस को दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई के हर वार्ड में बनेगा अलग रेबीज क्लिनिक, 2030 तक ‘शून्य मौत’ का लक्ष्य: महापौर रितू तावड़े।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई में रेबीज उन्मूलन अभियान को...

मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दशकों से फरार तीन आरोपी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते...

मुंबई में ‘आज का कर्मवीर अवार्ड 2026’ का छठा संस्करण संपन्न, 30 कर्मवीरों को किया गया सम्मानित।

मुंबई वार्ता संवाददाता समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय...

नमकीन की थैलियों में करते थे ड्रग्स तस्करी,चढ़े MIDC पुलिस के हत्थे।

■ एमआईडीसी पुलिस थाने द्वारा अंतरराष्ट्रीय तस्करी करने वाली...