तपोवन के हनुमान मंदिर में ‘दीपोत्सव’ महाआरती के साथ अनुष्ठान का समापन।

Date:

वरिष्ठ संवाददाता /मुंबई वार्ता

श्री संकट मोचन विजय हनुमान टेकड़ी मंदिर समिति एवं शुभम मोतीवाला के संयुक्त संयोजन में हनुमान जन्मोत्सव के निमित्त दीपोत्सव का आयोजन किया गया।

मालाड पूर्व के पठानवाड़ी, तपोवन स्थित श्री संकट मोचन विजय हनुमान टेकड़ी मंदिर परिसर में स्थित प्राचीन स्वयंभू हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार शिवजी अग्रवाल परिवार द्वारा कराया गया है। यहां पिछले कई सालों से प्रत्येक सनातन पर्व आस्था के साथ आयोजित किए जाते हैं।

शिवजी अग्रवाल ने बताया कि पहाड़ी पर स्थित हनुमान जी का यह मंदिर स्वयंभू है। यहां प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु ग्रह पीड़ा से राहत पाने के लिए हनुमान जी की उपासना करने आते हैं। चूंकि हनुमान जन्मोत्सव उनके भक्तों के लिए सबसे बड़ा पर्व होता है इसलिए तीन दिवसीय उत्सव में यहां बड़ी संख्या में भक्त आते हैं।

इस अवसर पर विद्वान कर्मकांडी ब्राह्मणों ने वैदिक विधि विधान से सभी अनुष्ठान पूर्ण कराए और भक्तों को दर्शन दिलाया। इस अवसर पर आनंद मिश्र, सुनील सिंह, विपुल मीनावाला, देवांश मिश्र, दिनेश राव आदि लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आईआईटी बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी।

मुंबई वार्ता संवाददाता आईआईटी बॉम्बे परिसर स्थित हॉस्टल में...

मुंबई के पांच बड़े क्लबों पर एफडीए की सख्त कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा उल्लंघन पर एफएसएसएआई लाइसेंस निलंबित।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए)...

महादेव बेटिंग सिंडिकेट पर ईडी का बड़ा खुलासा, 7 साल में ₹43,400 करोड़ की अवैध कमाई का दावा।

मुंबई वार्ता संवाददाता प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव...