● शिवसेना के उपनेता संजय निरुपम के नेतृत्व में नारेबाजी.
मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

शिवसेना ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की। शिवसेना के उपनेता और प्रवक्ता संजय निरुपम के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने मलाड के शांताराम झील और कुरार गांव में पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारे लगाए। इस अवसर पर शिवसैनिकों ने ‘‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’’ के नारे लगाये तथा आतंकवाद को पोषित करने वाले पाकिस्तान के झंडे जलाये।


निरुपम ने कहा कि भारत के निर्दोष नागरिकों को आतंकवादियों ने उनका धर्म पूछकर गोली मार दी और मार डाला। इससे आतंकवाद का सबसे क्रूर चेहरा सामने आया। पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। लश्कर-ए-तैयबा को सबक सिखाया जाना चाहिए।
निरुपम ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि इन आतंकवादियों को पाकिस्तान में घुसकर मारा जाना चाहिए।निरुपम ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार और सेना पाकिस्तान को कड़ा जवाब देगी।
निरुपम ने कहा कि केंद्र सरकार कश्मीर घाटी में आतंकवाद का सफाया करेगी, जो निर्दोष लोगों की जान ले रहा है।


