बेसहारा बेजुबानों की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं: जिलाधिकारी दिनेश चंद्र।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने बुधवार को पट्टी नरेन्द्रपुर गोशाला का निरीक्षण कर भूसा दान दाताओं को अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि निराश्रित बेजुबानों की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। यह सेवा तन, मन और धन तीनों से की जा सकती है। भूसा के साथ साथ चोकर का भी दान करें गोसेवक।

डीएम ने अपने हाथ से सभी गोवंशीय को गुण और हरा चारा खिलाया। गोशाला में 164 गोवंशियो के लिए पर्याप्त भूसा और हरा चारा देख संतुष्टि जाहिर की।जिलाधिकारी और सीडीओ ध्रुव खाड़िया दोनो बुधवार की दोपहर अचानक ब्लाक मुख्यालय पहुंच गए। जहां कुछ देर तक अभिलेखों के निरीक्षण के बाद वे पट्टी नरेंद्रपुर में संचालित पशुशाला देखने निकल पड़े।

उन्होंने गोवंशियो को खाने के लिए बनाई गई नाद को भी नजदीक से देखा। कहा कि भूसे में चोकर भी जरूर मिला कर खिलाएं। उन्होंने कहा हरे चारे के लिए नेपियर घास लगवाएं। जो कई वर्षों तक हरे चारे के काम आयेगा। गोशाला में 12 सौ क्विंटल से अधिक भूसा उपलब्ध देख उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की।

जिलाधिकारी ने भूसा दान दाता प्रधान अमित सिंह,सोनू गुप्ता, प्रधान यसवंत, प्रधान जहांगीर खां, देवमणि यादव,लालकेश गौतम, अंसार अहमद, गोपालक मूक बधिर सिंटू व ताहिर को अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर एसडीएम शाहगंज राजेश चौरसिया, बीडीओ गौरवेंद्र सिंह, बीडीओ जितेन्द्र सिंह, जेई अजय सिन्हा, अभिषेक सिंह,एपीओ नीरज शुक्ला,ग्राम पंचायत अधिकारी सिम्मी सिंह,अजय मिश्रा, अखिलेश वर्मा,कृष्णा यादव, प्रमोद यादव,संदीप यादव आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

३५३वां श्री शिवराज्याभिषेक समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता कुर्ला पश्चिम स्थित संत गाडगेबाबा महाराज...

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोरेगांव से 3.75 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, 20 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने...