उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने शहीद सचिन वनंजे के परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

नांदेड़ जीले के देगलौर तालुक में तमलुर गॉव के सचिन वनजे को दो दिन पहले अंतिम विदाई दी गयी ।जम्मू काश्मीर के श्रीनगर में सेना की गाड़ी पोस्ट पे ले जाते समय आठ हजार फिट गहरी खाई में गिरने से मौत उनकी हुई थी। महारष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने आज देगलूर में उनके निवास पर गांव के बेटे, भारतीय सेना के शहीद सचिन यादवराव वनंजे के परिवार से मुलाकात की और शोक व्यक्त किया।

इस मौके पर उन्होंने आश्वासन दिया कि शहीद सचिन के परिवार को सरकार की ओर से यथासंभव मदद दी जायेगी.

अजित पवार ने कहा कि भारतीय सेना के जवान सचिन की मौत बेहद दुखद घटना है। सरकार सचिन के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उनके परिवारों को सरकार की घरकुल योजना के तहत घर दिया जाएगा। उनकी पत्नी और भाई को नौकरी दी जायेगी। उनकी बेटी की शिक्षा और उज्जवल भविष्य के लिए सरकार की ओर से प्रावधान किया जाएगा।

अजित पवार ने साफ किया कि सरकार सचिन वनंजे को शहीद का दर्जा दिलाने की भी कोशिश करेगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ और स्टॉकिंग के आरोप में कर्मचारी गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में एक निजी कंपनी के...

निर्माणाधीन गड्ढे में गिरने से 8 लोग घायल, एक की हालत गंभीर।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई के भांडुप (पश्चिम) स्थित मेट्रो...

महिला आरक्षण के समर्थन में मुंबई में युवतियों का व्यापक आक्रोश प्रदर्शन।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में...