ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में राज्य भर में तिरंगा रैलियां, पैदल मार्च।

Date:

● मुख्यमंत्री समेत महागठबंधन के मंत्रियों ने लिया हिस्सा.

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

राज्य की महागठबंधन सरकार ने विभिन्न जिलों में तिरंगा रैलियां आयोजित की हैं। तिरंगा रैली का आयोजन भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति में सशस्त्र बलों को समर्थन देने और भारतीय सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए किया गया है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पहलगाम हमले का बदला लिया। इसके बाद भारतीय सेना और भारत सरकार के समर्थन में कई जिलों में रैलियां आयोजित की जाएंगी। इस रैली में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी भाग लिया।

इसके साथ ही महायुति के कई मंत्री भी अपने-अपने जिलों से इस रैली में शामिल हुए। वे शहीदों के परिवारों से मिलेंगे।

रविवार को नागपुर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में तिरंगा रैली आयोजित की गई। यह तिरंगा रैली ‘ऑपरेशन शिंदूर’ के समर्थन में आयोजित की गई। इस तिरंगा रैली में बड़ी संख्या में नागपुर वासियों ने भाग लिया।शहर के लॉ कॉलेज चौक से शंकर नगर चौक तक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया ।

राज्य भर में विभिन्न स्थानों पर तिरंगा रैलियां आयोजित की गई। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया ।यह रैली ठाणे के जिला कलेक्टर कार्यालय से शुरू हुई। एकनाथ शिंदे के साथ सांसद नरेश म्हस्के, हेमंत पवार और अन्य शिवसेना पदाधिकारी भी रहे। शिवसेना शिंदे गुट ने भी ठाणे जिले के नागरिकों से बड़ी संख्या में इस रैली में भाग लेने की अपील की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

हमहूं भइल हौं पकल आम, रोज तोरी रहिया निहारी।

सुरेश मिश्र/कवि/मुंबई वार्ता बूढ़ी मां गांव में अकेली है।...

महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ और स्टॉकिंग के आरोप में कर्मचारी गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में एक निजी कंपनी के...

निर्माणाधीन गड्ढे में गिरने से 8 लोग घायल, एक की हालत गंभीर।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई के भांडुप (पश्चिम) स्थित मेट्रो...