सामूहिक विवाह महोत्सव : 12 जोड़ों ने लिए सात फेरे ।

Date:

● दीनदयाल उपाध्याय कन्यादान योजना का 13 वां समारोह

● जलाराम बापा सेवा मंडल और भाजपा का संयुक्त आयोजन

● मालाड के गोरसवाड़ी मैदान में ‘जोड़ों’ को दिए गए उपहार

वरिष्ठ संवाददाता/मुंबई वार्ता

जलाराम बापा सेवा मंडल एवं भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में पं. दीनदयाल उपाध्याय कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। मालाड पश्चिम के गोरसवाड़ी स्थित मनपा मैदान में आयोजित 13 वें सामूहिक विवाह महोत्सव में 12 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए और सात जन्मों के बंधन में बंध गए। महोत्सव की शुरुआत गणपति पूजा से हुई।

अन्य सामाजिक परंपराओं को निभाने के साथ सामूहिक विवाह की रस्में पूरी की गई। जो देर तक चलती रही। सभी कन्याओं का वैदिक विधि विधान से पाणिग्रहण संस्कार किया गया।

कर्मकांडी ब्राह्मणों ने वेद पाठ करते हुए वर-वधू के परिजनों एवं अतिथियों की मौजूदगी में सभी अनुष्ठान पूरा कराया। चारकोप विधानसभा के भाजपा विधायक योगेश सागर के संयोजन में दानदाताओं के सहयोग से सभी बेटियों को सुहाग का जोड़ा, मंगलसूत्र, पायल, सुहाग के अन्य गहने, पंखा, मिक्सर, कुकर, स्टील के बर्तन व कई जीवनोपयोगी वस्तुएं भेंट की गई।

कार्यक्रम में वर-वधू के परिजनों के साथ कई हजार लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होकर नवयुगल को आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर हुए प्रीतिभोज में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसमें उमेश गांधी, ताराबेन चुनीलाल मोदी, दीपक छेड़ा, मेहुल संघवी, ललित दोषी आदि के साथ दर्जनों दानदाताओं के सहयोग से नवयुगल को उपहार प्रदान किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई के नागपाड़ा हत्या मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता /श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस की अपराध शाखा...

मासूम बच्चों को ड्रग्स बेचने वाला फैसल घाची गिरफ्तार ।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के पायधुनी इलाके में पुलिस...

चेंबूर में हाथी दांत की अवैध तस्करी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के चेंबूर इलाके में पुलिस...