हनुमत उपासना का श्रेष्ठ माह ज्येष्ठ मंगलवार 13 मई से हो रहा है शुरू।

Date:

● इस वर्ष पांच बड़ा या बुढ़वा मंगलवार, इसी दिन हुआ था हनुमान राम-मिलन

वरिष्ठ संवाददाता /मुंबई वार्ता

सनातन संस्कृति में ज्येष्ठ माह का बहुत बड़ा महत्व बताया गया है। इस वर्ष ज्येष्ठ माह की शुरुआत मंगलवार 13 मई से हो रही है। इसका समापन ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बुधवार 11 जून को होगा। इस दौरान कुल 5 मंगलवार पड़ेंगे। ज्येष्ठ माह का प्रत्येक मंगलवार बड़ा मंगलवार या बुढ़वा मंगलवार के रूप में मनाया जाता है। हर साल मई-जून के बीच पड़ने वाला ज्येष्ठ मास का हर मंगलवार हनुमत उपासना के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। भक्त श्रद्धापूर्वक हनुमान जी को चमेली के तेल और सिंदूर का चोला चढ़ाकर उनकी पूजा-अर्चना करते हैं।

ज्योतिषाचार्य डॉ. अशोक मिश्र ने बताया कि रामायण के अनुसार त्रेता युग में ज्येष्ठ माह के मंगलवार के दिन ही भगवान राम और हनुमान जी की पहली मुलाकात हुई थी। तभी से इस दिन को अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। ‘राम काज लगि तव अवतारा’ अर्थात राम काज के लिए ही हनुमानजी का अवतार हुआ था। इसलिए हनुमत पूजा के लिए मंगलवार का दिन उत्तम माना जाता है।

मान्यता है कि इस महीने में हनुमान जी के वृद्ध वानर स्वरूप की पूजा की जाती है जो उनकी शक्ति और बुद्धिमानी का प्रतीक है।ज्येष्ठ माह के सभी मंगलवार पर पवन पुत्र हनुमान जी की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। साथ ही बजरंगबली को उनका प्रिय भोग लड्डू अर्पित कर लाल लंगोट, सिंदूर, चमेली के तेल, फूल, तुलसी, मंदार आदि की माला अर्पित की जाती है। सक्षम लोग और संस्थाएं बुढ़वा मंगल के दिन भंडारे का भी आयोजन करती हैं। इस बार ज्येष्ठ माह में 5 बड़ा मंगलवार व्रत पड़ेंगे।

पहला बड़ा मंगलवार व्रत 13 मई को पहला बड़ा मंगलवार व्रत के साथ नारद जयंती भी पड़ रही है। ज्येष्ठ कृष्ण प्रतिपदा तिथि के दिन वरीयान योग सुबह 5:53 बजे तक है, उसके बाद परिघ योग शुरू होगा। विशाखा नक्षत्र सुबह 9:09 बजे तक है, उसके बाद अनुराधा नक्षत्र प्रारंभ होगा। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:08 बजे से सुबह 4:50 बजे तक और अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:51 बजे से 12:45 बजे तक है। दूसरा बड़ा मंगलवार व्रत20 मई को दूसरा बड़ा मंगलवार व्रत के साथ मासिक कालाष्टमी व्रत भी किया जाएगा।

व्रत के पूरे दिन इन्द्र योग और धनिष्ठा नक्षत्र है। साथ ही इस दिन द्विपुष्कर योग सुबह 5:28 बजे से 5:51 बजे तक है। इस दौरान जो भी पूजा पाठ, मंत्र जाप आदि किया जाएगा, उसका दोगुना फल मिलेगा। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:05 बजे से 4:46 बजे तक है, जबकि अभिजीत मुहूर्त 11:50 बजे से 12:45 बजे तक है। तीसरा बड़ा मंगलवार व्रत 27 मई को तीसरा बड़ा मंगलवार के साथ शनि जयंती और ज्येष्ठ अमावस्या का भी संयोग बन रहा है। इस दिन सुकर्मा योग और कृत्तिका नक्षत्र का संयोग है। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5:25 बजे से 5:32 बजे तक है। इस योग में सभी शुभ कार्य सफल सिद्ध होंगे।

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:03 बजे से 4:44 बजे तक है, अभिजीत मुहूर्त 11:51 बजे से 12:46 बजे तक है। चौथा बड़ा मंगलवार व्रत3 जून को चौथा बड़ा मंगलवार व्रत के साथ धूमावती जयंती और मासिक दुर्गाष्टमी भी है। इस दिन हर्षण योग और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:02 बजे से 4:43 बजे तक है, जबकि अभिजीत मुहूर्त 11:52 बजे से 12:47 बजे तक है। पांचवा बड़ा मंगलवार व्रत ज्येष्ठ माह का पांचवां और अंतिम बड़ा मंगलवार का व्रत 10 जून को है। इसके साथ इस दिन वट पूर्णिमा और ज्येष्ठ पूर्णिमा का भी व्रत किया जाएगा।

यह व्रत सिद्ध योग और अनुराधा नक्षत्र में किए जाएंगे। इस दिन रवि योग सुबह 5:23 बजे से शाम 6:02 बजे तक है। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:02 बजे से 4:42 बजे तक है, जबकि अभिजीत मुहूर्त 11:53 बजे से 12:49 बजे तक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई के नागपाड़ा हत्या मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता /श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस की अपराध शाखा...

मासूम बच्चों को ड्रग्स बेचने वाला फैसल घाची गिरफ्तार ।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के पायधुनी इलाके में पुलिस...

चेंबूर में हाथी दांत की अवैध तस्करी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के चेंबूर इलाके में पुलिस...