मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

चेंबूर के RCF इलाके में एक इमारत की छत पर लगाई गई तिरपाल में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि बारिश से पहले छत को ढंकने के लिए तिरपाल बिछाई गई थी।


घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


