सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ अनुष्ठान का संकल्प।

Date:

● अब तक चिंचोली हनुमान मंदिर में हुआ 243174 पाठ

● शनिवार को गाजे बाजे के साथ निकलेगी निशान यात्रा

● साल मई में पूर्णाहुति के साथ होता है पाठ का समापन

वरिष्ठ संवाददाता/ मुंबई वार्ता

विश्व शांति एवं लोक कल्याण के उद्देश्य से श्री चिंचोली हनुमान मंदिर एवं हनुमान चालीसा संगठन के संयुक्त संयोजन में एड. अशोक सरावगी की प्रेरणा से सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प पिछले तीन साल से लिया गया है। हर साल दीपावली के बाद से अभियान की शुरुआत होती है जिसकी पूर्णाहुति मई में की जाती है। पिछली दीवाली पर शुरू किए गए सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ अनुष्ठान में अब तक 2 लाख 43 हजार 174 सामूहिक पाठ किए जा चुके हैं।

सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ अनुष्ठान पूर्ण होने पर शनिवार 17 मई को सुबह 8 बजे से मालाड पश्चिम के एसवी रोड स्थित चिंचोली फाटक के पास स्थित लगभग 125 साल पुराने हनुमान मंदिर परिसर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। श्री श्याम एक मंडल ट्रस्ट के सहयोग से अनुष्ठान के पूर्ण होने पर हनुमान जी निशान शोभायात्रा के साथ हवन आयोजित किया गया है। आयोजन समिति के अशोक गोयल एवं अशोक जोगानी ने दैनिक भास्कर को बताया कि मंदिर परिसर में हनुमानजी का चित्र स्थापित कर अखंड ज्योति स्थापित की गई है।

यहां मंदिर से जुड़े पुजारी, नियमित दर्शनार्थी के अलावा कोई भी श्रद्धालु हनुमान चालीसा का पाठ कर सकता है। इस वर्ष उम्मीद है कि 17 मई तक पाठ की संख्या तीन लाख तक हो जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे हवन से होगी। दोपहर 2 बजे के बाद सुंदरकांड पाठ प्रारंभ होगा। शाम 5 बजे से सुंदर नगर स्थित शक्ति संघ से निशान यात्रा निकाली जाएगी जो गाजे बाजे के साथ चिंचोली हनुमान मंदिर पहुंचेगी। शाम 8 बजे से नीतीश भारद्वाज, मटरू अग्रवाल तथा मंडली संगीतमय 11 हनुमान चालीसा पाठ प्रस्तुत करेगी। इस अवसर पर आयोजन समिति से जुड़े सभी लोग सपरिवार शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

राज्य सरकार ने 21 IPS और SPS अधिकारियों का तबादला किया, कई को मुंबई में नई जिम्मेदारी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता राज्य सरकार ने गुरुवार को पुलिस...

वूलन मिल्स स्कूल का ICSE 10वीं परिणाम 100%: सभी 27 विद्यार्थी उत्तीर्ण, 20 ने हासिल किया विशेष प्रावीण्य।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका के शिक्षा विभाग के...

विधान परिषद चुनाव में महाविकास आघाड़ी एकजुट; अंबादास दानवे को कांग्रेस का ठोस समर्थन।

मुंबई वार्ता संवाददाता आगामी राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों...

ड्रग सिंडिकेट के सरगना और मुख्य सहयोगी की 3.78 करोड़ रुपये की संपत्तियाँ फ्रीज।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता केंद्रीय गृह मंत्री के आह्वान के...