भारतीय सेना के सम्मान में ‘सन्मान तिरंगा रैली’का आयोजन, मिला भारी जनसमर्थन।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने वाली ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद भारतीय सशस्त्र बलों का सम्मान करने हेतु महाराष्ट्र भर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘सन्मान तिरंगा यात्रा’ निकाली जा रही है। इसी क्रम में भिवंडी में भी भाजपा शहराध्यक्ष रविं सावंत और विधायक महेश चौघुले के नेतृत्व में धामणकर नाका से एक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। शाम के समय ढोल-ताशों के साथ निकली इस यात्रा में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, महिलाएं और स्थानीय नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए।

इस अवसर पर विधायक महेश चौघुले ने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारतीय सैनिकों ने करारा जवाब दिया है। आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट कर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। सेना के साहस और बलिदान के लिए आभार व्यक्त करने तथा उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से यह रैली आयोजित की गई। जो धामणकर नाका स्थित भाजपा कार्यालय से शुरू हुई यह रैली मुंबई-आगरा महामार्ग से होते हुए स्व.आनंद दिघे चौक, बस स्थानक, वंजारपाटी नाका होते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर समाप्त हुई।

समापन के अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज को पुष्पहार अर्पित किया गया और ‘भारत माता की जय’ व ‘छत्रपति शिवाजी महाराज की जय’ के नारों से वातावरण गूंज उठा। इस दौरान पुलिस द्वारा कड़ा बंदोबस्त किया गया था। रैली से पूर्व भाजपा कार्यालय में हुए पदग्रहण समारोह में पूर्व अध्यक्ष हर्षल पाटील ने नए अध्यक्ष रविं सावंत को पार्टी की जिम्मेदारी सौंपी, जिसमें प्रदेश निरीक्षक बालासाहेब पाटील की उपस्थिति रही।

इस रैली में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटील, पूर्व नगरसेवक सुमित पाटील, श्याम अग्रवाल, महिला अध्यक्ष सुनीता टावरे, ममता परमानी, जयवंत प्रेषित, राजू गांजेगी, विशाल पाठारे, भावेश पाटील समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

३५३वां श्री शिवराज्याभिषेक समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता कुर्ला पश्चिम स्थित संत गाडगेबाबा महाराज...

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोरेगांव से 3.75 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, 20 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने...