पहलगाम हमले के विरोध में उल्हासनगर में निकली तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर।

Date:

राजन बलसाने /मुंबई वार्ता

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए अमानवीय आतंकी हमले के विरोध में और शहीदों को श्रद्धांजलि स्वरूप शनिवार शाम छह बजे के दरम्यान उल्हासनगर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

भाजपा की ओर से आयोजित इस रैली में विधायक कुमार आयलानी, जिलाध्यक्ष राजेश वधारिया, अमित वाधवा,दीपक छतलानी,नाना बागुल,अजित सिंग लबाना सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व नागरिक शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर सेना द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई के समर्थन में यह रैली देशभक्ति और एकजुटता का प्रतीक बनी। आयोजनकर्ताओं ने नागरिकों से बढ़-चढ़कर सहभाग की अपील की थी।

रैली में हज़ारों की संख्या में लोग तिरंगा लेकर डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए शामिल हुए। पूरे मार्ग में नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया गया।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस ने कड़ा बंदोबस्त किया था। पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति का जोश और नागरिकों का उत्साह देखने लायक था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

केईएम अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए HMIS लागू करने के निर्देश।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका की आयुक्त...

परशुराम कुण्ड पर तीन दिवसीय बालयोगी आगमन उत्सव ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता ...

उत्तर प्रदेश के शिक्षकों के लिए विशेष ट्रेन 6 मई को।

मुंबई वार्ता/हरीश चंद्र पाठक हर साल की भांति इस बार...

विधायक दिलीप मामा लांडे के नेतृत्व में भाजपा नेता प्रदीप बंड हुए शिवसेना शिंदे गुट में शामिल।

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक चांदिवली विधानसभा के अंतर्गत आने वाले...