भिवंडी में डाइंग फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग,लाखों का कपड़ा जलकर खाक।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता।भिवंडी

भिवंडी तालुका के शेलार ग्राम पंचायत क्षेत्र के मीठ पाड़ा इलाके में स्थित एक डाईंग कंपनी में गुरुवार देर शाम भीषण आग लग गई, जिससे आसपास के निवासियों में काफी खलबली मच गई।कारखाने मे कार्य कर रहे मजदूरों ने फ़ौरन बाहर आ गए। आग की सूचना मिलते ही भिवंडी अग्निशमन दल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और निजी टैंकरों की मदद से आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

बता दे कि शेलार ग्राम पंचायत सीमा के भीतर मीठ पाड़ा क्षेत्र में “खेमीसती” नामक एक डाईंग कंपनी है, जो कच्चे कपड़े पर रंगाई का काम करती है. इस कंपनी की इमारत की दूसरी मंजिल पर बड़ी मात्रा में कच्चे कपड़े का भंडारण किया गया था।रात में अचानक इन कपड़ों के गट्ठरों में आग लग गई, जिससे कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

आग लगने की सूचना पुलिस और भिवंडी मनपा अग्निशमन विभाग को दी गई. जवानों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।हालांकि, कच्चे कपड़े के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया था जिससे लाखो रूपये का कपड़ा जलकर खाक हो गया।

इस आगजनी मे किसी प्रकार कि जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद देर रात तक आग पर काबू पा लिया और उसे पूरी तरह से बुझा दिया गया। पुलिस ने आग लगने का मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दिया है, लेकिन आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। आशंका व्यक्त कि जा रही है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

महाराष्ट्र में अवैध बाइक-टैक्सी पर सरकार का बड़ा प्रहार, अब केवल डोमिसाइल धारकों को मिलेगा संचालन का लाइसेंस।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र विधानसभा में मंगलवार को महिलाओं...

मुंबई को राहत: 24 घंटे में जलाशयों का जलस्तर 12% बढ़ा, विहार और तुलसी झीलें भरने के करीब।

मुंबई वार्ता संवाददाता लगातार हो रही मूसलाधार मानसूनी बारिश...

द्रास अस्पताल को शिवसेना की बड़ी सौगात, सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने सीटी स्कैन मशीन और एंबुलेंस की भेंट।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय शिवसेना के मुख्य नेता एवं महाराष्ट्र...