श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

सर्वोत्कृष्ट जाँच के लिए पुलिस उपायुक्त कृष्णकांत उपाध्याय, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रमोद तारोडमल और पुलिस निरीक्षक दीपशिखा वारे को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया गया है।


तीनों पुलिसकर्मियों को महाराष्ट्र पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला के हाथों CPR पुणे में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया है।


