डॉ विनोद तिवारी के पिता शालिग्राम तिवारी का निधन।

Date:

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता

प्रख्यात कार्डियोलॉजिस्ट चिकित्सक डॉ विनोद तिवारी के पिता शालिग्राम तिवारी का 80 वर्ष की उम्र में उनके पैतृक गांव रूपपुर, बदलापुर में निधन हो गया। प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त शालिग्राम तिवारी अत्यंत विनम्र, शालीन, उदार और धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे । वह अपने पीछे धर्मपत्नी कलावती देवी तथा चार बेटों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके एक पुत्र अशोक तिवारी अभियंता के पद पर कार्यरत हैं।

उनके निधन पर विधायक रमेश चंद्र मिश्र, पूर्व विधायक बाबा दुबे, उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सत्यदेव सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य अनिल दुबे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे , प्रवक्ता मयाशंकर तिवारी, विश्वनाथ तिवारी, पत्रकार प्रमोद पांडे, कृष्णदेव तिवारी, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल यादव, मंत्री राय साहब यादव, बदलापुर अध्यक्ष उमेश मिश्रा, संतोष तिवारी, छोटेलाल तिवारी, शिक्षामित्र संघ के ब्लॉक अध्यक्ष आनंद तिवारी, शशिधर तिवारी, ह्रदय प्रकाश तिवारी, श्रीराम तिवारी, बाबूराम तिवारी, श्रीकांत तिवारी, प्रमोद कुमार तिवारी समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related