पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तरह पूर्वी उत्तर प्रदेश का भी हो विकास: डॉ द्रिगेश यादव।

Date:

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता

पूर्वी उत्तर प्रदेश की आवाज कही जाने वाली सामाजिक संस्था पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक डॉ. द्रिगेश यादव के नेतृत्व में गोरेगांव पूर्व के आरे कॉलोनी में पूर्वांचल के विभिन्न मुद्दों पर परिचर्चा एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पूर्वांचल से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर पर परिचर्चा की गई । डॉ द्रिगेश यादव ने पूर्वांचल विकास परिवार के संगठन को और मजबूत करने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पूर्वांचल विकास परिवार को बड़ी लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है, वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और गरीबी चरम सीमा पर है। मूल समस्या से ध्यान भटकाने के लिए लोगों को जाति और धर्म के नाम पर आपस में लड़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विकास परिवार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तरह पूर्वी उत्तर प्रदेश का भी विकास चाहता है। परिचर्चा के दौरान सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के मुंबई अध्यक्ष चंद्रजीत यादव का पूर्वांचल विकास परिवार की तरफ से सम्मान किया गया।

इस अवसर संस्था के संस्थापक सदस्य मोतीलाल यादव, लोकगीत गायक नीलकंठ, बृजेश यादव, विमलेश यादव जौनपुरिया, ईश्वर देव यादव, अरुण यादव, धीरेंद्र यादव , झुल्लूर यादव , राम झलक यादव, रणविजय यादव , बाबुलनाथ यादव , लोकगीत गायक संतोष यादव पगड़ीवाले समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

एक साल से लंबित भुगतान के विरोध में मेडिकल सप्लायर्स का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का ऐलान।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में सरकारी अस्पतालों को दवाइयां...

जोगेश्वरी की छह मंजिला इमारत में मीटर केबिन में लगी आग, 11 लोग घायल; दो को कूपर अस्पताल रेफर किया गया।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता जोगेश्वरी (पश्चिम) के वैषाली नगर स्थित...

हमके लागे डरिया सखी न..

सुरेश मिश्र/कवि/मुंबई वार्ता मुंबई में चारों तरफ पानी ही...