झुंझुनू का होगा विकास, पूरी होगी लंबित योजनाएं :- भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह भाम्बू।

Date:

■ अंधेरी में झुंझुनू प्रगति संघ मुंबई का सम्मान समारोह

वरिष्ठ संवाददाता /मुंबई वार्ता

राजस्थान का झुंझुनू क्षेत्र और वहां के लोग मेहनतकश होते हैं। अपनी मेहनत और निष्ठा से आज झुंझुनू के साथ मुंबई के विकास में भी योगदान दे रहे हैं। यह विचार राजस्थान के झुंझुनू विधानसभा के भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह भाम्बू ने व्यक्त किए। वे विधायक बनने के बाद पहली बार मुंबई आने पर झुंझुनू के लोगों से संवाद कर रहे थे।

झुंझुनू प्रगति संघ मुंबई के संयोजन में अंधेरी पूर्व, जे. बी. नगर स्थित शाकंभरी कॉर्पोरेट पार्क में आयोजित सम्मान समारोह में राजेंद्र सिंह भाम्बू ने कहा कि झुंझुनू का समग्र विकास किया जाएगा। यहां कि पिछले कई सालों से लंबित विकास परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जाएगा। इसमें ‘सभी का साथ और सभी का विकास’, प्रधानमंत्री के मूलमंत्र को प्रधानता दी जाएगी।

झुंझुनू प्रगति संघ मुंबई के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी तुलस्यान, सचिव अनिल डेढ़िया आदि के संयोजन में ‘मिलिए अपने विधायक से’ कार्यक्रम के तहत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संघ की तरफ भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा देकर भाम्बू का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मुंबई में रहने वाले झुंझुनू क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। लोगों ने अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से विधायक कोई अवगत कराते हुए सवाल भी किया जिसका उन्हें संतोषजनक जवाब दिया गया।

इस अवसर पर संस्था के सुशील गाडिया, विनोद गाडिया, प्रमोद जालान, दीनबंधु जालान, अनिल पाटोदिया, शशिकांत मोदी, मनीष अग्रवाल, उमेश मोदी, विपिन अग्रवाल, विनोद मोरवाल, बाबूलाल ढंढारिया, राजेश जगनानी, सचिन तुलसियान, दिनेश मोदी, अंजनी गाडिया, हरीश मोदी, संजय गाडिया, पवन पाटोदिया,मुकेश अग्रवाल, शुभकरण खंडेलिया, शम्भू सोनी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

घाटकोपर में खारी-बटर में छिपाकर हो रही है ड्रग्स सप्लाई।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के घाटकोपर पश्चिम स्थित खारी-बटर...

संदीप तिवारी, मीरा भायंदर उत्तर भारतीय समाज का ताकतवर चेहरा : प्रताप सरनाईक ।

मुंबई वार्ता संवाददाता संदीप तिवारी मीरा भायंदर उत्तर...

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, जलभराव के कारण अंधेरी सबवे बंद; कई इलाकों में यातायात प्रभावित।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में सोमवार तड़के हुई मूसलाधार...