जगन्नाथ यात्रा : 27 को साकीनाका में निकलेगी रथ यात्रा।

Date:

■ सत्य नगर मंदिर से निकलकर विभिन्न मार्गों से होगा भ्रमण

वरिष्ठ संवाददाता /मुंबई वार्ता

श्री जगन्नाथ सेवा मंडल मुंबई द्वारा संचालित श्री जगन्नाथ मंदिर साकीनाका से आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि पर शुक्रवार 27 जून को भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की श्री गुंडीचा रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

साकीनाका के पाइप लाइन रोड के सत्य नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा दोपहर बाद 3 बजे प्रारंभ होगी जो कुर्ला अंधेरी रोड, उमा महेश्वरी मंदिर रोड, 90 फीट रोड से होते हुए शाम को श्री गुंडिचा मंदिर पहुंचेगी। यहां भगवान श्री जगन्नाथ, भाई श्री बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ 7 जुलाई तक अपनी मौसी के घर विराजमान रहेंगे।

इसके बाद रथयात्रा वापस श्री जगन्नाथ मंदिर आएगी जहां सभी को विराजमान किया जाएगा। पिछले कई सालों से उड़ीसा के पुरी की तर्ज पर साकीनाका में आयोजित होने वाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को लेकर वैष्णव समुदाय के साथ समस्त सनातन समाज में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस रथ यात्रा में अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

मंडल की पूरी टीम तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी है। इसी तरह से मीरा रोड पूर्व में भी जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही घाटकोपर पश्चिम में जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

घाटकोपर में खारी-बटर में छिपाकर हो रही है ड्रग्स सप्लाई।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के घाटकोपर पश्चिम स्थित खारी-बटर...

संदीप तिवारी, मीरा भायंदर उत्तर भारतीय समाज का ताकतवर चेहरा : प्रताप सरनाईक ।

मुंबई वार्ता संवाददाता संदीप तिवारी मीरा भायंदर उत्तर...

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, जलभराव के कारण अंधेरी सबवे बंद; कई इलाकों में यातायात प्रभावित।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में सोमवार तड़के हुई मूसलाधार...