जय सिंह /मुंबई वार्ता

मुंबई के उपनगर विलेपार्ले स्थित चर्चित साठे कॉलेज मे 21 वर्षीय युवती संध्या पाठक की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मृतक युवती संध्या साठे कॉलेज में थर्ड ईयर की छात्रा थी। पुलिस के अनुसार संध्या पाठक ने आत्महत्या की है।


कॉलेज ने उसके परिवार को बताया कि संध्या की मौत गिरने से हुई है। संध्या पाठक सुबह-सुबह खुश होकर कॉलेज आई थी । संध्या के करीबी अशोक शर्मा ने ह्त्या की आंशंका जताई है ।
विलेपार्ले पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गबाजी चिमटे ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार छात्रा ने आत्महत्या की है। अभी हम मामले की जांच कर रहे हैं। इसलिए हमें भी अभी मामले की पूरी जानकारी नहीं है।


