मुंबई वार्ता संवाददाता

भिवंडी से 27 किमी की दूरी पर शाहपुर वाशिंद समृद्धि महामार्ग पर कार व ट्रक के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई।जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यह दुर्घटना तब हुई जब पूरा परिवार कार में सवार होकर शादी के सिलसिले में लड़का देखने के लिए मुंबई के दादर इलाके में जा रहे थे।


पुलिस के अनुसार परभणी जिले के पथारी तालुका के रहने वाले शेख पाशा शेख अब्दुल उम्र 65 साल अपनी पोती के रिश्ते के लिए पूरे परिवार के साथ कार से परभणी से दादर समृद्धि महामार्ग द्वारा दादर जाने के लिए निकले थे।जिनकी योजना थी कि वह लोग भिवंडी शहर में अपने रिश्तेदारों के पास रुक कर थोड़ा आराम कर उसके बाद लड़के को देखने जाएंगे।शेख पाशा अपने परिवार के साथ कार द्वारा समृद्धि महामार्ग से होते हुए भिवंडी से 27 किलोमीटर दूर पहुंचे ही थे कि कार की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।जिसके कारण कार में बैठे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिन्हें हाईवे एंबुलेंस द्वारा भिवंडी के इंदिरा गांधी उपजिला अस्पताल लाया गया।जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद परिवार के मुखिया शेख पाशा शेख अब्दुल (65) और उनके पड़ोसी जाहिद सिद्दीकी( 40) साल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और वहीं गाड़ी चला रहा ड्राइवर दो महिलाएं बच्चे सहित कार में सवार अन्य 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का चल रहा है।।पूरा परिवार एक साथ खुशियों में शामिल होने जा रहा था लेकिन परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया।


