2 करोड़ की ड्रग्स समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

Date:

■ मुंबई एंटी नार्कोटिक्स सेल की कार्रवाई।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

मुंबई एंटी नार्कोटिक्स सेल की घाटकोपर यूनिट ने। रू 2.03 करोड़ की ड्रग्स समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घाटकोपर ANC के पुलिसकर्मियों ने घाटकोपर पूर्व में गश्त के दौरान शक के आधार पर दो लोगों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक के पास से 257 ग्राम एमडी और दूसरे व्यक्ति के पास से 156 ग्राम एमडी बरामद किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों से पूछताछ के आधार पर उनको ड्रग्स की आपूर्ति करने वाले तीसरे आरोपी को अंधेरी से 605 ग्राम एमडी समेत गिरफ्तार किया गया है।

मामले की जांच चल रही है। जांच में बाधा न पहुंचे इस बात को ध्यान में रखते हुए आरोपियों के नाम प्रकाशित नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सह पुलिस आयुक्त (अपराध) लखमी गौतम, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेश बलकवडे, मुंबई एंटी नार्कोटिक्स सेल के पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले, सहायक पुलिस आयुक्त सुधीर हिरडेकर के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई घाटकोपर ANC के प्रभारी पुलिस निरीक्षक अनिल ढोले की टीम ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आखिर शुरू हुआ कुर्ला स्कायवॉक।

मुंबई वार्ता संवाददाता कुर्ला (पश्चिम) स्थित टैक्सीमेन कॉलोनी से...