भिवंडी मनपा में इस बार हो सकते है 101 नगरसेवक।

Date:

◼️इस बार भी चार प्रत्याशियों की पैनल से चुनाव होने की संभावना से बढ़ी हलचल.

◼️पिछले मनपा चुनाव में चुने गए थे 90 नगरसेवक,11 नगरसेवक बढ़ाने की आशंका.

◼️इच्छुक उम्मीदवारों में बढ़ी चुनावी सरगर्मी,मनपा द्वारा सरकारी आदेश पर वार्ड रचना शुरू.

मुंबई वार्ता संवाददाता

भिवंडी मनपा के आगामी चुनाव में नई वार्ड रचना संरचना से प्रत्याशियों में बेचैनी फैल गई है। सरकार के निर्देश पर तीन प्रत्याशियों के पैनल में होने वाले आगामी मनपा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं।इस बार मनपा में 90 के बजाय 101 नगरसेवक होने की संभावना है।

इस चुनाव में 11 नगरसेवकों की संख्या और बढ़ने की उमीद है।जिसके कारण चुनाव लड़ने वाले नए इच्छुक प्रत्याशियों में भाग दौड़ तेज हो गई है। चुनाव के मद्देनजर तमाम जनप्रतिनिधि और राजनीतिक दल भी अपनी बिसात बिछाने में जुट गए हैं।

गौरतलब है कि भिवंडी मनपा का चुनाव आगामी अप्रैल माह के आखिरी सप्ताह और मई माह के प्रथम सप्ताह में होने के आसार हैं।क्योंकि 2017 का मनपा चुनाव अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में हुआ था और पांच जून को महापौर का चयन हुआ था।बता दे कि मनपा में मौजूदा नगरसेवकों की संख्या 90 हैं। जबकि पांच मनोनीत नगरसेवक है। जिसमें कांग्रेस के सर्वाधिक नगरसेवक हैं।

आगामी मनपा चुनाव में 3 सदस्यीय पैनल की नई वार्ड संरचना होने से 11 नगरसेवक बढ़ने की प्रबल संभावना है।इस चुनाव में 3 सदस्यीय पैनल अर्थात एक प्रभाग में करीब 21 हजार वोटर होंगे। पिछला मनपा चुनाव में चार सदस्यीय पैनल के तहत चुनाव लड़ा गया था।जिसमें कुल 23 प्रभाग थे जिसमें 22 प्रभाग में 88 नगरसेवक और 23वें नंबर प्रभाग में केवल 2 नगरसेवक का समावेश था। लेकिन आगामी मनपा चुनाव में 101 नगरसेवक होने की वजह से प्रभाग की संख्या 34 हो जाएगी। 33 प्रभाग में 99 नगरसेवक और 34 वें नंबर के प्रभाग में 2 नगरसेवक का समावेश होगा। सूत्रों की माने तो नगरसेवकों की बढ़ती संख्या के आधार पर राजनीतिक दलों द्वारा मनोनीत 5 नगरसेवकों की संख्या भी बढ़कर 6 होने की संभावना है।आगामी मनपा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों और वर्तमान जनप्रतिनिधियों द्वारा जोरदार तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

◼️इस मनपा चुनाव में बढ़ेगा परिवारवाद

आगामी मनपा चुनाव को लेकर 11 नए नगरसेवकों पर राजनीतिक दलों की पैनी नजर है।इतना ही नही इस बार नगरसेवकों अपने पैनल में दूसरों को मौका देने के बजाय अपने परिवार के लोगों के साथ पैनल बनाकर चुनाव लड़ने का खाका तैयार करना शुरू कर दिया है।जिसके कारण मनपा चुनाव में परिवारवाद बढ़ाने की संभावना प्रबल है।इतना ही नही मनपा चुनाव में सभी राजनीतिक दलों से जुड़े शीर्ष नेताओं के घरों के सदस्य मनपा चुनाव में ताल ठोंकने को लालायित हैं।

◼️7 लाख 13 हजार वोटर करेंगे 101 जनप्रतिनिधियों का चुनाव

2024 के विधानसभा चुनाव में भिवंडी पूर्व निर्वाचन क्षेत्र में 3,73,645 मतदाता और भिवंडी पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र में 3,34,531 मतदाता थे। चूंकि भिवंडी पूर्व और पश्चिम दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में 52 मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं, इसलिए यदि इन केंद्रों के मतदाताओं को छोड़ दिया जाए, तो भी मनपा चुनाव में शहर में मतदाताओं की संख्या लगभग 7.5 लाख होगी।जो मनपा में 101 जनप्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। 26 वर्ग किमी किलोमीटर में फैली भिवंडी में शहर के मध्य में रहिवासी इमारतें और शहर के किनारे क्षेत्रों में पावरलूम सेक्टर बसा हुआ है। महानगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत करीब 2 दर्जन से अधिक झोपड़पट्टी बस्तियां हैं जिसमें करीब 2 लाख से ऊपर पावरलूम उद्योग से जुड़े परप्रांतीय मजदूर परिवार के साथ रहते हैं। वर्तमान जनप्रतिनिधि अपने वोटरों को लुभाने के लिए कोई भी वादा या कार्य नहीं छोड़ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आखिर शुरू हुआ कुर्ला स्कायवॉक।

मुंबई वार्ता संवाददाता कुर्ला (पश्चिम) स्थित टैक्सीमेन कॉलोनी से...