जय सिंह/मुंबई वार्ता

“जय हरी माऊली” ,आळंदी पंढरपूर संतश्रेष्ठ ज्ञानेश्वर महाराज के दर्शन हेतु भक्तो की पैदल पैदल यात्रा शुरू हो गई है।


मुंबई के अँधेरी स्थित स्वयंभू पारलेश्वर मंदिर के मुखिया श्याम औट्टी भी उस यात्रा के लिए निकल पड़े है। एकादशी के दिन पंढरपुर मे लाखों लोग दर्शन हेतु आते है। “जय हरी माऊली जय हरी माऊली” नारों के साथ ज्ञानबा तुकाराम को याद करते हुए भक्तो का काफ़िला पैदल हीं निकल पड़ता है। बरसात हो, धूप हो इसकी बिना परवाह किये आगे बढ़ते रहते है।
उसी यात्रा मे चल रहे श्याम विट्ठल औट्टी के मुताबिक सभी भक्त यहाँ नियोजनबद्ध तरीके से चलते रहते है कोई भी भक्त एक दुसरे केबीच आकर बाधा नहीं बनते है। महाराष्ट्र के कुल देवता श्री खंडोबा देवस्थान जेजुरी यात्रा जाने वालों को लोणंद ग्राम मे रोका जाता है। इस गांव के लोग इनकी सेवा आवाभगत भी करते है। आषाढी एकादशी के दिन लाखो से लाखो संख्ये में सभी पांडुरंग के भक्त पंढरपूर मे जमा होते है।


