ट्रेन पर बोतल फेंकने जैसी घटना के बावजूद किसी ने नहीं दर्ज कराई शिकायत | अलर्ट सिटीजन ने विभाग को दी जानकारी ।

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

गत सोमवार २३ जून को हार्बर मार्ग पर शिवडी से वडाला स्टेशन की ओर कुछ ही दूर ट्रेन चली थी कि अचानक पटरी के किनारे से किसी ने महिला डिब्बे पर कांच की बोतल फेंकी। यह बोतल एक युवती को आकर लगी जिससे महिला घायल हो गई।

इस दौरान घायल युवती को लेकर ट्रेन के यात्री अगले स्टेशन वडाला पर उतर गए। लेकिन इस घटना के चौबीस घंटे बाद जब अलर्ट सिटीजन और चेंबूर की बीजेपी कार्यकर्ता हंसा जाधवानी इस मामले का फॉलोअप लेने पहुंची तब यह देख कर चौंक गईं कि ना तो स्टेशन मास्टर कार्यालय को इस घटना की जानकारी है और ना ही आरपीएफ को।

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामले की शिकायत जरूर दर्ज कराएं ताकि आरोपी पकड़ा जाए और ऐसी घटनाओं पर लगाम लग सके।

बता दें कि हार्बर मार्ग के कुछ स्टेशनों पर आज भी लोकल ट्रेनों में महिलाओं के डिब्बे के इर्द गिर्द असामाजिक तत्व मंडराते रहते है। इसके अलावा लोकल ट्रेनों में अब भी मोबाइल चोरी, पॉकेट मारी की घटनाएं हो रही हैं फिर भी लोहमार्ग पुलिस इन घटनाओं के प्रति गंभीर नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

एक साल से लंबित भुगतान के विरोध में मेडिकल सप्लायर्स का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का ऐलान।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में सरकारी अस्पतालों को दवाइयां...

जोगेश्वरी की छह मंजिला इमारत में मीटर केबिन में लगी आग, 11 लोग घायल; दो को कूपर अस्पताल रेफर किया गया।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता जोगेश्वरी (पश्चिम) के वैषाली नगर स्थित...

हमके लागे डरिया सखी न..

सुरेश मिश्र/कवि/मुंबई वार्ता मुंबई में चारों तरफ पानी ही...