भिवंडी लोकसभा सांसद सुरेश म्हात्रे ‘बाल्या मामा’ का दावा,”दस साल का काम एक साल में करने का प्रयास।”

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

भिवंडी लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसदों ने जो काम पिछले दस सालों में नहीं किए, उन कामों को मैंने एक साल में ईमानदारी से करने का प्रयास किया है।उक्त दावा भिवंडी लोकसभा सांसद सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा ने बुधवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की।उन्होंने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अपने द्वारा किए गए कार्यों की उपलब्धियों को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिनाए ।

इस दौरान सांसद बाल्या मामा ने बताया कि शहर और ग्रामीण क्षेत्र की 15 लाख आबादी के स्वास्थ्य की देखभाल करने वाले स्वर्गीय इंदिरा गांधी स्मृति उपजिला अस्पताल को जिला अस्पताल का दर्जा दिलाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के पास किए गए फॉलो-अप को सफलता मिली है। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में सर्वेक्षण शुरू कर दिया गया है।साथ ही भिवंडी वासियों के लिए रेल यात्रा सुगम हो, इसके लिए उन्होंने वसई-दिवा रेलवे मार्ग पर भिवंडी से दिवा के बीच रेल सेवाओं को बढ़ाने और लंबी दूरी की ट्रेनों को भिवंडी रोड रेलवे स्टेशन पर स्टॉप देने की मांग रेल मंत्री से की है।

उन्होंने यह भी बताया कि मुरबाड रेलवे मार्ग का तत्कालीन सांसदों ने फॉलो-अप नहीं किया था, जिसे उनके प्रयास के बाद अब आगे बढ़ाया जा रहा है।शाहपुर में पानी की समस्या गंभीर है। भावलि परियोजना के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अतिरिक्त निधि को मंजूरी दी थी, लेकिन जल शुद्धिकरण संयंत्र नहीं बनाया गया।

उन्होंने कहा कि ठेकेदारों को पाइपलाइन बिछाने और श्रेय लेने वालों को ठेकेदारों के बिल मंजूर कराकर प्रतिशत लेने में दिलचस्पी है। राजस्व मंत्री के पास भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव पड़ा था, जिसके फॉलो-अप से जल शुद्धिकरण केंद्र स्थापित करने का मार्ग सुगम हो गया है।इसके अलावा उन्होंने बताया कि शहर में वडाला देवी तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए केंद्र ने 53 करोड़ रुपये का फंड मंजूर किया है, लेकिन राज्य सरकार से 40% हिस्सेदारी मिलनी बाकी है, जिसके लिए उनके प्रयास जारी हैं।

यातायात समस्या एक महत्वपूर्ण मुद्दामहामार्गों और राज्य मार्गों पर यातायात जाम की समस्या एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। इसके समाधान के लिए सरकारी तंत्र और पुलिस प्रशासन से उचित सहयोग नहीं मिल रहा है।

उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि पांच बार बैठकें करके हमने जो उपाय बताए हैं, अगर प्रशासन उन्हें लागू नहीं करता है तो आगे किसी से हाथ नहीं जोड़ेंगे, बल्कि जनता के गुस्से का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि भिवंडी-ठाणे बाईपास सड़क का आठ-लेन कंक्रीटीकरण कार्य निम्न गुणवत्ता का हुआ है। इस काम की तीसरे पक्ष की संस्था द्वारा जांच की जाएगी और इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का ध्यान मुंबई-वडोदरा महामार्ग पर भिवंडी-वज्रेश्वरी के बीच महापे में एक मोड़ सड़क की ओर दिलाया, जिससे उस क्षेत्र का विकास होगा और लाखों लोगों को रोजगार मिल सकता है। गडकरी ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और इसके लिए रिपोर्ट तैयार करने और धन आवंटित करने के निर्देश दिए हैं।

स्टेम के बकाया बिल और ब्याज माफीस्टेम के विभिन्न ग्राम पंचायतों के बकाया बिल और ब्याज माफी के संबंध में उन्होंने बताया कि 4 मार्च को नियोजन भवन में उनकी अध्यक्षता में बैठक हुई थी जिसमें निर्णय लिया गया था। इसके बाद काम हो रहा है यह जानने के बाद 16 मार्च को पूर्व सांसद ने पत्र देकर इसका श्रेय लेने का प्रयास किया, ऐसा ताना उन्होंने पूर्व सांसद कपिल पाटिल का नाम लिए बिना कसा।बुलेट ट्रेन परियोजना में उन्होंने यह भी बताया कि बुलेट ट्रेन परियोजना में भूमि बिक्री लेनदेन में करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है।

इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त से करने के बाद उन्होंने आर्थिक अपराध शाखा को जांच के आदेश दिए हैं। अंत में, सांसद बाळ्या मामा ने स्पष्ट किया कि लोकसभा क्षेत्र में एक केंद्रीय विद्यालय स्थापित करने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पास फॉलो-अप किया गया है और इस संबंध में जल्द ही निर्णय होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कुर्ला में 39 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर की गई हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के कुर्ला वेस्ट इलाके में...

राज्य सरकार ने 21 IPS और SPS अधिकारियों का तबादला किया, कई को मुंबई में नई जिम्मेदारी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता राज्य सरकार ने गुरुवार को पुलिस...

वूलन मिल्स स्कूल का ICSE 10वीं परिणाम 100%: सभी 27 विद्यार्थी उत्तीर्ण, 20 ने हासिल किया विशेष प्रावीण्य।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका के शिक्षा विभाग के...

विधान परिषद चुनाव में महाविकास आघाड़ी एकजुट; अंबादास दानवे को कांग्रेस का ठोस समर्थन।

मुंबई वार्ता संवाददाता आगामी राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों...