मुंबई वार्ता संवाददाता/भिवंडी

भिवंडी मनपा परिसर की सुरक्षा दीवार के पास अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों पर मंगलवार की शाम यातायात पुलिस ने ऑनलाइन जुर्माना लगाकर कार्रवाई की।जो यातायात में बाधक बन रही थी। यातायात पुलिस द्वारा अचानक की गई इस दंडात्मक कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों के चालको और यातायात पुलिस के साथ जमकर बहस भी हुई।
मनपा जनसंपर्क अधिकारी श्रीकांत परदेशी ने बताया कि मनपा मुख्यालय के आसपास की सड़कों की सुरक्षा दीवार के पास मुख्य सड़क पर अवैध रूप से वाहन पार्क किए जा रहे थे।जिसकी तमाम मनपा प्रशासन को मिल रही थी।साथ ही आरोप लग रहा था कि इस वाहनो के कारण मनपा की सुरक्षा खतरे में है।अवैध रूप से वाहन पार्क करने वाले वाहन चालकों को मौखिक रूप से सूचित किया गया था कि वे अपने वाहनों को मनपा परिसर में पार्क न करें। लेकिन चालक हर दिन अपने वाहनों को अवैध रूप से यहां पार्क कर रहे थे।
मनपा के संबंधित विभाग द्वारा सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस को की गई शिकायतों के बाद मंगलवार शाम करीब 5 बजे यातायात पुलिस ने मनपा परिसर में अवैध रूप से पार्क किए गए 15 से 20 दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर ऑनलाइन जुर्माना लगाकर दंडात्मक कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से मनपा परिसर के भीतर मुख्य सड़क पर अवैध रूप से वाहन पार्क करने वाले वाहन चालकों ने खलबली मच गई।


