कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की तो अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई:-विधायक राजहंस सिंह।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

साकीनाका,कुर्ला इलाके में झोपड़ों को अवैध रूप से तीन-तीन मंजिला बनाकर लॉज चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के नाम पर मनपा एल वार्ड के अधिकारियों द्वारा खानापूर्ति की जा रही है।

इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक राजहंस सिंह ने कहा कि, ” मैंने इन अवैध लॉज और अवैध कामकाज का मुद्दा विधानपरिषद कार्यवाही के दौरान उठाया था। उसके बाद मनपा एल वार्ड के अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की थी। वे फ़िलहाल क्या कार्रवाई कर रहे हैं इसकी अभी कोई आधिकारिक जानकारी हमें नहीं दी गई है। अगले सप्ताह में इस मामले पर संबंधित विभागीय मंत्री महोदय के साथ बैठक होने वाली है। अगर कार्रवाई के नाम पर मनपा एल वार्ड खानापूर्ति करते नजर आए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”

ज्ञात हो कि अवैध रूप से चलने वाले लॉज का मामला विधायक राजहंस सिंह ने हाल ही में विधानपरिषद में उठाया था। उसके तुरंत बाद झोपड़ों को अवैध रूप से तीन तीन मंजिला बनाकर अवैध तरीके से लॉज चलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के नाम पर एल वार्ड अधिकारियों ने वसूली शुरू की है।

https://maps.app.goo.gl/orAxPG3w46PppA1u8

साकीनाका मेट्रो के पास की प्रकाशित फोटो में भी सर्कल किए दो मंजिला लॉज के ख़िलाफ़ मनपा ने तोड़क कार्रवाई सिर्फ खानापूर्ति के लिए की। उक्त लॉज का सिर्फ छत तोड़कर रिश्वतखोरी कर मनपा कर्मी चलते बने।

अधिकतर लॉज वालों से रिश्वत लेकर मनपा आधिकारी कार्रवाई के नाम पर छत हटा कर या एकाध तरफ की दीवार पर मामूली हथौड़ा चलाकर मामले को रफा-दफा कर रहे हैं। मनपा अधिकारियों के निर्देशानुसार उक्त अवैध लॉज मालिक मनपा कार्रवाई से बचने के लिए अदालतों में STAY लेने की कोशिश में लगे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

चिंकू पठान और आरिफ भुजवाला के एमडी ड्रग्स व्यापार का नया डॉन कौन ?

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में डोंगरी इलाके से एमडी...

तड़ीपार आरोपी के पास 55.9 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद, पवई पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता पवई पुलिस ने तड़ीपार किए...

मुंबई के स्कूलों में भौतिक सुविधाओं की जांच के लिए 89 पद खाली, आशिष शेलार ने तत्काल भर्ती के दिए निर्देश।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र के सरकारी,...

रामजीनगर में बदहाल सार्वजनिक शौचालयों को लेकर अमोल मातेले भड़के, एन विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के घाटकोपर पश्चिम स्थित रामजीनगर...