राकांपा चांदिवली तालुका की ओर से पवई उद्यान में वृक्षारोपण का आयोजन।

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

बरसात के इस मौसम में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए मुंबई उपनगर में पेड़ पौधे लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उत्तर मध्य मुंबई जिला चांदीवली तालुका अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने पवई गणेश घाट, उद्यान में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महाराष्ट् प्रदेश अध्यक्ष सांसद सुनील तटकरे के 70वे जन्मदिन के अवसर वृक्षारोपण किया ।

इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के तौर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उत्तर मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष अरशद अमीर उपस्थित थे। इसके अलावा वार्ड नंबर 156के अध्यक्ष फरीद सिद्दीकी, सामाजिक न्याय के तालुका अध्यक्ष सचिन वाकोडे, वार्ड नंबर 162के अध्यक्ष संतोष गवली, जिला सचिव असलम शेख, फहीम खान सहित बड़ी संख्या में युवक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आज वृक्षारोपण करना अत्यंत आवश्यक है। इसके अलावा आए दिन बड़े पैमाने पर संस्थाओं और राजनीतिक दलों की ओर से वृक्षारोपण किया जाता है। किंतु पेड़ लगा देने से ही हमारी जिम्मेदारी नहीं खत्म होती बल्कि लगाए हुए पेड़ो को जिंदा रखने के लिए उनकी देखभाल करना अत्यंत जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

राष्ट्रीय संगोष्ठी युद्ध नहीं बुद्ध से वाग्धारा देगा शांति का पैगाम।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय पूरी दुनिया पर छाये विश्वयुद्ध...

बीएमसी की जनरल बॉडी बैठकों का पहली बार YouTube पर लाइव प्रसारण, पारदर्शिता की ओर बड़ा कदम।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) ने...

मातोश्री पर सपकाल-ठाकरे की मुलाकात, गांधी हत्या के समर्थन पर कड़ा बयान; संजय गायकवाड़ पर कार्रवाई की मांग।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष...