रामदास आठवले ने ताजा की ‘पैंथर’ की यादें ।

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले हमेशा ही राजनीति और सामाजिक कार्यों पर अपनी कविताएँ सुनाते हैं। ठीक इसी तरह घाटकोपर में आयोजित एक कार्यक्रम में, उन्होंने’दलित पैंथर’ की यादों को ताज़ा करते हुए प्रासंगिक कविता सुनाकर लोगों का दिल जीत लिया। पैंथर से आठवले के सहयोगी डीएम चव्हाण के अमृत महोत्सव जन्मदिन समारोह के अवसर पर वे बोल रहे थे।

इस अवसर पर आठवले ने बताया कि ‘दलित पैंथर’ संगठन समाज के लिए कितना महत्वपूर्ण था इस बारे में चर्चा की। बता दें कि घाटकोपर पूर्व के झवेरबेन पोपटलाल सभागृह में आर पी आई के नेता डी.एम. चव्हाण का ७५ वा अमृत महोत्सव जन्मदिन समारोह रामदास आठवले के हाथों केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर आठवले की पत्नी सीमाताई आठवले के साथ-साथ रिपब्लिकन नेता गौतम सोनवणे, मुंबई प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ कसारे, जयंतीभाई गडा और पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

इस अवसर पर दादासाहेब यादव, अरुण वाघ, जीवन भालेराव, कुणाल तुरेराव द्वारा संपादित चव्हाण पर एक विशेषांक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए, आठवले ने पैंथर युग के दौरान सामाजिक मुद्दों पर उठाए गए आंदोलनों, मोर्चेऔर सामाजिक प्रश्नों पर किए गए आंदोलन को याद किया। गौतम सोनवणे ने पैंथर आंदोलन की शुरुआत का एक ग्राफ भी प्रस्तुत किया। इस बीच अपने स्वागत समारोह पर बोलते हुए डीएम चव्हाण ने कहा कि दलित पैंथर आंदोलन चरम पर था। इसलिए, सामाजिक अन्याय के खिलाफ लड़ना अक्सर आवश्यक होता था। हालाँकि आज स्थिति बदल गई है, लेकिन समाज पर अन्याय अभी भी कुछ हद तक पहले की तरह दिखाई देता है। कार्यक्रम का संचालन संदीप धम्मरक्षित ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई मनपा के सहायक आयुक्त नितिन शुक्ला गिरफ्तार।

■ शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप...

“गड्ढे जस के तस – 90 करोड़ का फिर खेल?”‘गड्ढामुक्ति’ अभियान पर उठे भ्रष्टाचार के गंभीर सवाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई, सोमवार (27 अप्रैल 2026): मुंबई...

घाटकोपर में बिना ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट फ्लैट देने पर बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के घाटकोपर पूर्व स्थित एक...