डॉ अरुणेश नीरन को श्रद्धांजलि दी गई।

Date:

मुंबई वार्ता/राजेश विक्रांत

भाटपार रानी: स्थानीय नगर के उदयन प्ले स्कूल के सभागार में समाज सेवी जगदीश मिश्र की अध्यक्षता में पत्रकारों व साहित्यकारों की एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमे प्रख्यात साहित्यकार, भोजपुरी साहित्य के पुरोधा, विश्व भोजपुरी सम्मेलन के संरक्षक, बुद्ध महाविद्यालय कुशीनगर के पूर्व प्राचार्य डॉ अरुणेश नीरन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।

उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भोजपुरी को विश्व पटल पर आगे बढ़ाने में नीरन जी की विशेष भूमिका रही है। समाज सेवी सुशील शाही ने कहा कि डॉ नीरन हिंदी व भोजपुरी साहित्य के मूर्धन्य विद्वान थे। उनसे मेरा संबंध पुराना था। वे सिर्फ लेखक व संपादक ही नहीं संस्कृत कर्मी भी थे।

कार्यक्रम के संयोजक व भोजपुरिया अमन पत्रिका के संपादक डॉ जनार्दन सिंह ने कहा कि डॉ नीरन मूलतः देवरिया जनपद के निवासी थे लेकिन उन्होंने अपना जीवन भोजपुरी व हिंदी भाषा के लिए समर्पित कर दिया। वे २००४ से २०२४ तक वे विश्व भोजपूरी सम्मेलन के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव पद पर सक्रिय रहे। वे साहित्य अकादमी के सदस्य भी रहे और आजीवन भाषा संस्कृति व साहित्य के संवर्धन के लिए संघर्ष करते रहे। कवि माहिर विचित्र ने बताया कि नीरन जी हमारे पिताजी कुबेर नाथ मिश्र विचित्र जी को बहुत ही सम्मान करते थे। देश विदेश में जहां भी भोजपुरी सम्मेलन होता था पिताजी को ले जाते थे।

वरिष्ठ पत्रकार कोमल पटेल ने कहा कि नीरन जी का जाना भोजपुरी साहित्य के लिए अपूरणीय क्षति है। समाज सेवी जगन्नाथ यादव ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किया। युवा कवि व प्रबंधक बजरंगी राय ने अपनी रचनाओं के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया। प्रो सुधाकर तिवारी ने कहा कि डॉ नीरन स्वाभाविक रूप से अभिभावक थे। उनका स्नेह व मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहता था। उक्त कार्यक्रम अमित मिश्र, हार्दिक पांडेय, धनेश्वर भारती, रत्नेश मिश्र, अतुल तिवारी, असलम परवेज, संजय भारती आदि लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। अंत में दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

प्रमोशन के 2 दिन बाद ही गिरफ्तार—पुलिस इंस्पेक्टर 28 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई।

मुंबई वार्ता संवाददाता पुणे में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB)...

N M M S परीक्षा में कर्मवीर विद्यालय को यश।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता 2025-26 की हुई...