सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

आजमगढ़,थाना रौनापार व साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर अभद्र टिप्पणी एवं जान से मारने की धमकी देने वाले एक अभियुक्त को अमृतसर पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया।

एसएसपी आजमगढ़ हेमराज मीना के निर्देशन में साइबर अपराध, अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने के लिए अभियान के क्रम में अभियान चलाया जा रहा है।

27 मई 2025 को वादिनी द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि मेरा लड़का रामनरायन उर्फ शिवा शुक्ला 14 मई 2025 को घर पर वादिनी को गाली दिया और जान मारने की धमकी की वीडियो फेसबुक, इंस्टाग्राम व यूट्यूब पर अपलोड कर रहा है और मुझे बदनाम कर रहा है। इसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 195/2025 धारा 352, 351 (2) / 308 (5) बीएनएस व 67 आईटी एक्ट बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद आजमगढ़ हेमराज मीना के आदेश के अनुपालन में निरीक्षक साइबर अपराध अशोक कुमार तिवारी नियुक्ति क्षेत्राधिकारी कार्यालय सगड़ी मय हमराह द्वारा 17 जुलाई को बार-बार दबिश देने के बावजूद गिरफ्तार न होने पर न्यायालय आजमगढ़ से एनबीडब्ल्यू जारी किया।पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ से अभियुक्त के मिलने वाले स्थान जिला अमृतसर पंजाब जाने के लिए अनुमति प्राप्त की गई। निरीक्षक मय हमराही कर्मचारी नितेश कुमार, संतोष कुमार गौड़ के 15 जुलाई 2025 को रवाना होकर साइबर सेल के मुख्य आरक्षी ओमप्रकाश जायसवाल से तकनीकी सहायता लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में नि.अ. अशोक कुमार तिवारी क्षेत्राधिकारी कार्यालय सगड़ी जनपद आजमगढ़, का. संतोष गौड़ थाना रौनापार जनपद आजमगढ़, का. नितेश कुमार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़, मु.आ. ओमप्रकाश जायसवाल साइबर सेल आजमगढ़ (तकनीकी सहायक) शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

प्रमोशन के 2 दिन बाद ही गिरफ्तार—पुलिस इंस्पेक्टर 28 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई।

मुंबई वार्ता संवाददाता पुणे में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB)...

N M M S परीक्षा में कर्मवीर विद्यालय को यश।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता 2025-26 की हुई...