रवीन्द्र मिश्रा/ मुंबई वार्ता

शिवसेना परिवार प्रमुख एवं पक्ष प्रमुख आदरणीय उद्धव बालासाहेब ठाकरे के जन्मदिन पर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे शाखा क्रमांक 2 दहिसर पूर्व की ओर से जरुरत मंद विद्यार्थियों को नोट बुक तथा वरिष्ठ नागरिकों को छतरी का वितरण किया गया ।


इस अवसर पर शिवसेना उप नेता तथा पूर्व विधायक विनोद घोसालकर , विभाग प्रमुख उदेश पाटकर, विधानसभा प्रमुख बाल कृष्ण ( भाई) ढमाले, उप विभाग प्रमुख उदय सुर्वे, शाखा प्रमुख उत्तम परब, शाखा संगठिका श्रीमती दिपाली आवारी, पदाधिकारी हेमा तांबट, शशिकांत मोरे, सुप्रिया शिर्के, गजानन गावड़े, राजेन्द्र गावड़े सहित शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के शिव सैनिक तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।


