मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

नालासोपारा में मंगलवार दोपहर पटरी पार करते समय एक पुलिस कांस्टेबल की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। कांस्टेबल की पहचान गणेश राउल (३२) के रूप में हुई है और वह कांदिवली के समतानगर पुलिस स्टेशन में तैनात था।


नालासोपारा में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहने वाले गणेश राउल मंगलवार को काम के लिए घर से निकले थे और नालासोपारा स्टेशन पहुँचे। उन्हें प्लेटफार्म नंबर 4 से चर्चगेट जाने वाली लोकल ट्रेन पकड़नी थी। हालाँकि, देर होने के कारण, उन्होंने पुल पार करने के बजाय पटरी पार करने की कोशिश की।उसी समय, ट्रेन की चपेट में आने से राउल गंभीर रूप से घायल हो गए।


राउल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। राउल की जेब से मिले पहचान पत्र से उनकी पहचान हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि राउल सुबह काम पर जाने वाले थे, लेकिन उन्होंने बताया था कि मंगलवार को उन्हें काम पर देर हो जाएगी।


