मुंबई वार्ता/संजय जोशी

बैंगलोर व्होलसेल क्लॉथ मर्चेंट्स एसोसिएशन (बीडब्ल्यूसीएमए) द्वारा भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन यहां किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मैसूरु के प्रसिद्ध व्यक्तित्व धर्मेंद्र कुमार रहे। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश पिरगल ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही सभी को एकजुट होकर समाजसेवा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।


वोकल फॉर लोकल, मेड इन भारत अभियान के तहत सभी को शपथ दिलाई गई। उपाध्यक्ष नरेश मुथा ने मुख्यातिथि का माला एवं गुलदस्ते द्वारा सम्मान किया।


इस दौरान लायंस ब्लड बैंक और सदस्य गिरीश मक़ाम के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जो सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। इस रक्तदान शिविर में व्यापारियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


साथ ही 11:30 बजे से मोहन बिल्डिंग में अन्नदानम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सह सचिव मनोज कुमार ने आभार व्यक्त किया। गिरीश मकाम ने देश भक्ति के गीत गाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राकेश मरलेचा ने अन्नदानम् में पूर्ण रूप से सहयोग दिया।


