सद्गुरु आनंद बाबा का गद्दी दिवस मनाया गया।

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

साकीनाका लक्ष्मी नारायण मंदिर मार्ग स्थित आनंद बाबा आश्रम में सद्गुरु आनंद बाबा का गादी (गद्दी) दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाभंडारा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी भक्तों ने बड़ी श्रद्धा से सद्गुरु आनंद बाबा की समाधि की पूजा-अर्चना की।

15 अगस्त 1960 को सद्गुरु दास किसन महाराज ने चांदीवली के वाघेश्वरी माता मंदिर क्षेत्र में शिष्य आनंद बाबा को गद्दी पर विराजमान किया, जिसके बाद से भक्तों ने बाबा का गादी उत्सव दिवस मनाने की परंपरा शुरू की। 1962 में बाबा के भक्तों ने मिलकर लक्ष्मी नारायण मंदिर मार्ग पर आनंद बाबा आश्रम का निर्माण किया, तब से यहाँ 15 अगस्त को सद्गुरु आनंद बाबा का गादी उत्सव दिवस मनाया जाता है और यह परंपरा भक्तों द्वारा हर साल एक उत्सव के रूप में मनाई जाती है।

इस वर्ष अष्टमी एवं सद्गुरु आनंद बाबा का गादी उत्सव दिवस शुक्रवार 15 अगस्त 2025 को बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आनंद बाबा आश्रम के भक्त एवं ट्रस्टी उमाकांत मिश्रा, जयप्रकाश व्यास, मनोहरलाल व्यास, मगनभाई व्यास, मीना वोरा श्यामदेवी मिश्रा आदि के साथ-साथ संजय गिरी, अजीत मिश्रा, गिरेंद्र सिंह, अतुल मिश्रा, प्रणय साने आदि कई सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद का लाभ उठाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

NEET और CBSE परीक्षा घोटालों के विरोध में यूथ कांग्रेस का विशाल मार्च।

मुंबई वार्ता संवाददाता NEET और CBSE परीक्षाओं में कथित...

श्रमिकों की मांगों पर सरकार का सकारात्मक रुख, कल्याणकारी बोर्ड जुलाई तक बनेगा: मंत्री आकाश फुंडकर।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र के श्रम मंत्री एडवोकेट आकाश...

लायंस क्लब की ओर से विभिन्न सामाजिक संस्थाओं का सम्मान ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता लायंस क्लब आफ विरार...

गुजरात में चल रही एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, 74.97 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ और सामग्री जब्त।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता साकीनाका पुलिस स्टेशन की एंटी-नारकोटिक्स टीम...