मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

अमृत होटल के सामने फुटपाथ पर और टकीला बार बिल्डिंग के बाहर लगे BEST के लाल मीटर बॉक्स में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। अचानक उठे धुएं से पूरे इलाके में घबराहट फैल गई।


मौके पर फायर ब्रिगेड और सायन पुलिस तुरंत पहुंची, जबकि BEST अधिकारी भी स्थिति संभालने के लिए आ रहे हैं।गौर करने वाली बात यह है कि इसी किंग्स सर्कल क्षेत्र में भारी बारिश के समय 4 से 5 फीट तक पानी भर जाता है, जिससे इस तरह के शॉर्ट सर्किट और आग लगने का खतरा और बढ़ जाता है।




