बेस्ट चुनाव परिणाम, मनसे-ठाकरे के ‘उत्कर्ष पैनल’ को मिली 0 सीट।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

आगामी मुंबई नगर निगम चुनावों की पृष्ठभूमि में, राजनीतिक गलियारों में ठाकरे बंधुओं के एक साथ आने की चर्चा थी। बीएमसी चुनावों से पहले, ठाकरे बंधुओं ने बेस्ट पतपेढ़ी चुनाव में एक साथ मिलकर काम किया था। यह ठाकरे बंधुओं के लिए एक कठिन परीक्षा थी। साथ आने के बाद ठाकरे बंधुओं को इस पहली परीक्षा में ही असफलता मिली है।बेस्ट पतपेढ़ी चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। इस चुनाव में मनसे प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना ठाकरे गुट प्रमुख उद्धव ठाकरे का पैनल हार गया है।

इस चुनाव में कुल २१ सीटों के लिए मतदान हुआ था, जिनमें से ठाकरे बंधुओं का पैनल एक भी सीट नहीं जीत सका।बेस्ट पतपेढ़ी पर पिछले कई वर्षों से ठाकरे की कामगार सेना का शासन था। इसलिए, इस चुनाव में अपनी ताकत दिखाने का उनके लिए एक शानदार मौका था। ठाकरे बंधुओं ने इस चुनाव के लिए मिलकर ‘उत्कर्ष पैनल’ बनाया था। इसलिए, इस चुनाव को लेकर काफी चर्चा हुई थी। हालाँकि, अब इस हार को मनसे और ठाकरे गुट के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

बेस्ट पतपेढ़ी चुनाव में प्रसाद लाड के मजदूर पैनल के ७ उम्मीदवार जीते, जबकि शशांक राव के पैनल को १४ सीटें मिलीं। भाजपा नेता प्रसाद लाड ने नतीजों के बाद ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने ठाकरे बंधुओं पर निशाना साधते हुए कहा, “ब्रांड बॉस एक भी सीट नहीं जीत पाए।”आगामी स्थानीय निकाय चुनाव अहम माने जा रहे हैं। ठाकरे बंधु साथ आने के बाद भी जीत नहीं पाए, इससे नके राजनीतिक भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

AI की निगरानी में उजागर हुईं गड़बड़ियां, बीएमसी ने नाला सफाई ठेकेदारों पर लगाया 9.25 करोड़ रुपये का जुर्माना।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने नाला सफाई...

आपदा की स्थिति के लिए इंटीग्रेटेड प्लान तैयार करें : आशिष शेलार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मानसून के दौरान संभावित बाढ़...

कांदिवली में एफडीए की बड़ी कार्रवाई, मिलावट के संदेह में 58 किलो रबड़ी कुल्फी जब्त।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता रबड़ी कुल्फी में मिलावट की...