मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

पुराने नासिक के खड़काडी भाग त्र्यंबक पुलिस चौकी के पास अचानक बारिश में दो मंजिला पुरानी इमारत गिर गई जिसमें आठ लोग फंस गए थे ।
पुलिस प्रशासन और NMC की मदद से सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। सभी घायलों को उपचार के लिए नासिक के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।


नासिक में हर साल बरसातों में ऐसी घटनाएं होती हैं। आखिर प्रशासन क्यों घटना होने के बाद ही जगता है? नासिक के भद्राकाली पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।




