गोंदिया में पिता को मारनेवाले की तलवार से हत्या, शव जंगल में फेंका।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

पिता की पिटाई का बदला लेने के लिए दो युवकों ने एक ईंट भट्ठा चालक की बेरहमी से हत्या कर दी। यह दिल दहला देने वाली घटना गोंदिया जिले के रावनवाड़ी थाना क्षेत्र के पोकरटोला वन क्षेत्र में हुई। मृतक का नाम विनोद देशमुख है और वह घट्टेमनी स्थित एक ईंट भट्ठे में चालक के रूप में काम करता था।

पिता की पिटाई का बदला लेने के लिए आरोपियों ने विनोद की आँखों में लाल मिर्च पाउडर डालकर तलवार से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने ईंट भट्ठा मालिक की हत्या के मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम प्रशांत कवाड़े और कामेश कवाड़े हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले विनोद देशमुख ने आरोपी के पिता की पिटाई की थी। आरोपियों ने बदला लेने के लिए हत्या की साजिश रची। इसी साजिश के तहत वे विनोद को बहला-फुसलाकर पोकरटोला इलाके में ले गए। वहां पहले उसकी आँखों में लाल मिर्च पाउडर डाला गया, जिससे वह कुछ देर के लिए बेहोश हो गया। फिर लोहे की धारदार तलवार से उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को छिपाने के लिए शव को विनोद के दोपहिया वाहन पर रखा और उसे जंगल में फेंक दिया। कुछ घंटों बाद स्थानीय लोगों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही रावणवाड़ी पुलिस मौके पर पहुँची और पंचनामा किया।पुलिस जाँच के दौरान हत्या का कारण स्पष्ट हो गया। पता चला कि आरोपियों ने मृतक के साथ हुई मारपीट का बदला लेने के लिए उसकी हत्या की थी। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपियों का पता लगाकर उन्हें हिरासत में ले लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related