डॉ. आर ए तिवारी फाउंडेशन द्वारा विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सात विभूतियों का सम्मान।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

डॉ. आर. ए. तिवारी फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर 21 अगस्त को दहिसर पूर्व के भारतीय सद्विचार मंच समाज कल्याण केंद्र सभागृह में आयोजित एक भव्य समारोह में 75 वर्ष से अधिक उम्र के सात विभूतियों का सम्मान किया गया।

सम्मानित किए गए लोगों में राहुल एजुकेशन ट्रस्ट के चेयरमैन शिक्षा सम्राट लल्लन तिवारी, पूर्व प्रधानाचार्य पीएन द्विवेदी, समाजसेवी तथा धर्मनिष्ट करुणाशंकर ओझा, सुप्रसिद्ध टेक्नोक्रेट दिनेशचंद्र उपाध्याय, वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट सत्यव्रत उपाध्याय, रिटायर्ड आईटीएस अमरनाथ पांडे तथा राघवेंद्र सेवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य पंडित रमाशंकर शुक्ल का समावेश रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ आर ए तिवारी फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. राधेश्याम तिवारी ने की।

संस्था के ट्रस्टी तथा मंत्री डॉ. शिवश्याम तिवारी ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर शिक्षाविद् डॉ.हृदयनारायण मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार अभय मिश्रा , अग्निशिला के संपादक,आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली ,वरिष्ठ समाजसेवी श्रीकांत पांडे ,वरिष्ठ समाजसेवी इंद्रमणि दुबे तथा मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह सम्मानित अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन समन्वय संकल्प के अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडे तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने किया।

संस्था के ट्रस्टी तथा कोषाध्यक्ष डॉ संदीप तिवारी और ट्रस्टी मानवेंद्र तिवारी ने सभी अतिथियों का सम्मान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह, डॉ.इंदुप्रकाश तिवारी श्रीगौरीशंकर ग्राम सेवा मंडल के महामंत्री सुभाषचंद्र उपाध्याय, उद्योगपति ब्रह्मदेव सिंह, समाजसेवी प्रेमचंद तिवारी (बाबा), समाजसेवी सूर्यकांत उपाध्याय ,वरिष्ठ पत्रकार सुरेश मिश्रा, सूर्यप्रकाश (संतोष) मिश्रा,वरिष्ठ कवि हृदयेश मयंक, मानव धर्माचरण समिति के अध्यक्ष श्रीनिवासानंद महाराज(पूर्व में विद्रोही महाराज), रविंद्रनाथ दुबे, एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, परशुराम सेना के राष्ट्रीय संरक्षक अरविंद उपाध्याय, समाजसेवी विद्याशंकर चतुर्वेदी, राघवेंद्र सेवा मंच के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा, समाजसेवी ,डॉ. अमरीश दुबे, वरिष्ठ पत्रकार अरुण उपाध्याय, पत्रकार राजेश उपाध्याय,युवा बीजेपी नेता संदीप तिवारी,भारतीय सदविचार मंच के पदाधिकारी पं कमलाशंकर मिश्रा, बैजनाथ मिश्रा, महेंद्रकुमार मिश्रा, मनोज चतुर्वेदी, नागेंद्र मिश्रा, गणेश प्रसाद पाण्डेय, राजीव मिश्रा, बी.पी.मिश्रा कमलाकांत त्रिपाठी, समाजसेवी उमाशंकर तिवारी, लालचंद पांडे, लव कुमार मिश्रा, राजेश कुमार सिंह आदि का समावेश रहा।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related