मुंबई वार्ता/सतीश सोनी


मुंबई के कांदिवली पूर्व इलाके में शिक्षक और छात्रों के बीच का रिश्ता कलंकित हुआ है। पता चला है कि एक शिक्षक ने १५ साल की नाबालिग छात्रा का यौन शोषण किया है। आरोपी शिक्षक ने पीड़ित छात्रा को १०वीं की परीक्षा में फेल करने की धमकी दी और उसके साथ बार-बार अश्लील हरकतें कीं। इस संबंध में समतानगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांदिवली पूर्व के हनुमान नगर स्थित पाल राजेंद्र इंग्लिश हाई स्कूल में गणित के शिक्षक के रूप में कार्यरत आरोपी शिक्षक कुलदीप पांडे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक कुलदीप पांडे को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश करने पर अदालत ने आरोपी को 4 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।


आशंका है कि आरोपी कुलदीप पांडे ने इसी तरह कई छात्राओं का यौन शोषण किया होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


