30 करोड़ के धांधलीबाज चाचा-भतीजा जैन बुकियों को अर्थार रोड जेल में मिल रही है VIP सुविधा।

Date:

■ आपसी वैमनस्य के कारण लगाया जा रहा है आरोप:- जेल सुपरिटेंडेंट अहिरराव.

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

फर्जी कंपनियो के माध्यम से 30 करोड़ की धांधली मामले में गिरफ्तार जैन चीटरो को अर्थार रोड जेल में VIP सुविधा दिए जाने की खबर सूत्रों द्वारा प्राप्त हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मेहुल जैन, दिलीप जैन और कमलेश जैन को 30 करोड़ रुपये के GST चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आगामी 4 सितंबर तक अदालत के आदेशानुसार उन्हें जेल में रखा गया है। लेकिन जेल में इन जैन- चीटरो को बिस्तर, ग़द्दे , पंखा इत्यादि सुविधाएं दिए जाने की जानकारी मिल रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मेहुल जैन और उसका चाचा कमलेश जैन क्रिकेट बुकि भी है। वकील हर्षद मेश्राम ने बताया कि भ्रष्टाचार विरोधी विभाग में दिलीप जैन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला वर्ष 2024 में दर्ज किया था। आज दिलीप जैन और उसका साथी मेहुल जैन जेल में बंद हैं फिर भी उस केस संबंधी मामले में उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। अगर इन जैन धोखेबाजो को ज़मानत मिल गई तो सरकार से की गई धोखाधड़ी से पर्दा नहीं उठ सकेगा।

जैन चाचा भतीजा को जेल में VIP सुविधा देने के मामले में पूछे जाने पर आर्थर रोड जेल के सुपरिटेंडेंट अहिर राव ने कहा कि,” जो लोग जेल के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे, उनके खिलाफ जैन आरोपियों से हफ्ता मांगने का मामला एल.टी. मार्ग पुलिस थाने में दर्ज हैं। आपसी वैमनस्य के कारण वे लोग अर्थार रोड जेल के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। जेल में आरोपी जैन लोगों को किसी भी प्रकार की कोई VIP सुविधा नहीं दी जा रही है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कुओं की जांच और पानी की गुणवत्ता पर नगरसेवक डॉ. नितेश राजहंस सिंह का निवेदन।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में पानी की कमी को...

कुष्ठ रोगियों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर नियुक्त करने के निर्देश, अतिरिक्त आयुक्त डॉ. विपिन शर्मा का सटीक निरीक्षण।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अतिरिक्त...