फिल्मी दुनिया में आस्था का केंद्र बने अंधेरी का राजा ।

Date:

■ बाप्पा के दर्शन के लिए मची फिल्मी हस्तियों में होड़।

रवीन्द्र मिश्रा।मुंबई वार्ता

अपने भक्तों की मनोकामना पूर्ण करने वाले अंधेरी के राजा जिसे उनके भक्त ( नवसाला पावणारा) यानि मनोकामना पूर्ण करने वाले भगवान गणेश मानते हैं उनके दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है ।आजाद नगर सार्वजनिक उत्सव समिति इस वर्ष अपना 60 वां वर्ष हीरक महोत्सव वर्ष मना रहा है । अंधेरी का राजा के दर्शन के लिए आम गणेश भक्तों में दर्शन की उत्सुकता तो रहती है लेकिन यहां पर फिल्मी हस्तियों में राजा का दर्शन करने की होड़ सी मच गई है ।

आजाद नगर सार्वजनिक उत्सव समिति के जन संपर्क अधिकारी उदय सालियन बताते हैं कि फिल्मी दुनियां के चर्चित चेहरे उनसे बाप्पा के दर्शन के लिए वह समय मांग रहे हैं।और कहते हैं कि मुझे ऐसा समय दो जब मंड़प भीड़ कम हो । अब तक फिल्म और टीवी की दुनिया के लोग चाहे वह फिल्म निर्माता हो, निर्देशक हो, अभिनेता अभिनेत्री हो या क्रिकेट की दुनिया वाला हो हर गणेश भक्त की यही मंशा होती है कि वह जल्द से जल्द बाप्पा के दरबार में हाजिर हो कर अपनी फरियाद बाप्पा के सामने रखे । फिल्म निर्माता की मनोकामना होती है कि उसकी फिल्म हिट हो । डायरेक्टर चाहता है कि उसका नाम हो, अभिनेता चाहता है कि उसे सफलता मिले । यानि की बाप्पा के मंडप में आने वाले हर भक्त यही चाहता है कि उसकी मनोकामना पूर्ण हो ।

लोगों का मानना है कि इस दरबार में आकर सच्चे दिल से मांगी गई उनकी हर मुराद पूरी हुई है इसलिए वे तो खुद अपने परिवार के साथ तो आते ही हैं बल्कि अपने पास पड़ोसियों तथा शुभ चिंतकों से भी कहते हैं कि एक बार यहां जा के आओ ।यही यही कारण है कि अब तक अंधेरी का राजा के दरबार में दंगल टीवी पर रात साढ़े 9 बजे सोमवार से शनिवार तक प्रसारित होने वाला धारावाहिक (बड़े घर की छोटी बहू) तथा ( सनम मेरे हमराज)टीम के सभी कलाकार जैसे ईशा मालवीय, प्रियंका सिब्बल, कीर्ति चौधरी, सिद्धार्थ सिब्बल, रामदीप कौर, रीबो,रीमा लहरी, गोविन्द वंशल, ऋतुपर्णा सेन, सोहन खिलवानी, अधिक मेहता, काजल शर्मा, नितिन गोस्वामी, रनदीप होंडा आकर बप्पा से सफलता का आशीर्वाद मांगा ।

फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी जो कि अब फिल्म अभिनय छोड़ कर चकाचौंध की दुनिया से दूर होकर संन्यास ले लिया है । जो कि अब अभिनेत्री नहीं बल्कि महामंडलेश्वर बन कर अब अपनी जिंदगी की दूसरी पारी शुरू किया है । उन्होंने ने भी कल शाम आकर बाप्पा के मंडप में उनका आशीर्वाद लिया तथा बप्पा का प्रसाद लेकर अपने आश्रम लौट गयीं । उदय सालियन बताते हैं कि जो फिल्मी लोग देश में नहीं हैं वह विदेश से बाप्पा का आशीर्वाद ले रहे हैं जैसे फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमरीका से लाईव होकर बाप्पा का आशीर्वाद लिया है ।इसी तरह क्रिकेट की दुनिया में जाना पहचाना नाम चंद्रकांत पंडित ने भी आकर यहां बाप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया। बाकी के भक्त अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

वर्ली में रैली के दौरान मंत्री गिरीश महाजन से बहस करने वाली महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज।

मुंबई वार्ता संवाददाता "उल्टा चोर कोतवाल को डांटे", कहावत...

एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई: 65 ग्राम ब्राउन हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई के समतानगर पुलिस थाने में...

हमहूं भइल हौं पकल आम, रोज तोरी रहिया निहारी।

सुरेश मिश्र/कवि/मुंबई वार्ता बूढ़ी मां गांव में अकेली है।...

महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ और स्टॉकिंग के आरोप में कर्मचारी गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में एक निजी कंपनी के...