मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

पीपीएफएएस म्युचुअल फंड के नये कार्यालय का उदघाटन ध्वनि ठक्कर के हाथों कंपनी के सीईओ नील पराग पारिख की उपस्थिति में गुरुवार को एक्सप्रेस हाइवे , 349 विज़नेस पॉइंट अंधेरी पूर्व में संपन्न हुआ।


कंपनी के संचालक नील पराग पारिख ने कहा कि इसकी स्थापना 1992 में एक बुटिक निवेश सलाहकार फर्म के रूप में की गई थी। जो आज निवेशकों, भागीदारों की मेहनत, ईमानदारी व अटल इरादों के साथ एक बड़ी कंपनी बन गई है। जिसमें सभी का सराहनीय सहयोग शामिल। पारिख ने आगे कहा कि अँधेरी की इस शाखा को इन्वेस्टर सर्विस सेंटर और पीपीएफएएस म्युचुअल फंड की योजनाओं के लेनदेन के लिए आधिकारिक स्वीकृति बिंदु के रूप में जाना जायेगा।


सैकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए चैयरमैन पारिख ने कहा कि विस्तार के साथ हम लोगों तक पहुंच को और बेहतर व आसान बनाने के लिए अग्रसर है। हमारा लक्ष्य निवेशक समुदायों के करीब तक अपनी सेवाओं को लाना है। हमारी कंपनी की तरफ से तरह तरह की स्कीमें भी चलाई जा रही है जिसके कारण निवेशकों को अच्छे फायदे के अवसर प्राप्त होंगे।
फंड हाउस की वर्तमान उत्पाद की शृंखला में पराग पारिख फ्लैक्सी कैप फंड,स्माल कैप स्टॉक्स समेत अन्य कई उत्पाद शामिल है। इस मौके पर फंड मैनेजर रौनक ओंकार, महेश सरोदे समेत कई अन्य गड़मान्य मौजूद थे।


