मुंबई वार्ता संवाददाता

उत्तर प्रदेश, जौनपुर जिले के सुजानगंज ब्लॉक प्रमुख श्री प्रकाश शुक्ल का आज मुंबई, साकीनाका स्थित खैरानी का राजा सार्वजानिक उत्सव मंडल द्वारा सत्कार किया गया।


गणेशोत्सव मंडल में गणपति दर्शन के बाद श्री प्रकाश शुक्ल ने कहा कि, ” मैं गणपति भगवान से प्रार्थना करता हूं कि मुंबई समेत पूरे देश में खुशहाली और प्रेम का वातावरण बना रहे।”


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आशीष मौर्या, उपाध्यक्ष उमेश हितने, सचिव एडवोकेट अश्विन यादव, प्रदीप चौबे, आशीष सिंह और हंसराज यादव समेत सैकड़ों की संख्या में गणेश भक्त उपस्थित थे।




