रवीन्द्र मिश्रा/ मुंबई वार्ता

गणेश चतुर्थी के अवसर पर बप्पा के विसर्जन के लिए निकले हजारों गणेश भक्तों को पीने का पानी, समोसा, लीची ज्यूस, फलाहारी चिवड़ा तथा चिक्की का वितरण झालावाड़ चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से किया गया ।


संस्था के अध्यक्ष मधु कुमार राठी ने बताया कि यह संस्था सामाजिक, शैक्षणिक, तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती है । समय समय पर जरुरत मंदों की सहायता के लिए तत्पर इस संस्था द्वारा गणेशोत्सव के अवसर पर अपने घरों से विसर्जन के लिए निकले गणेश भक्तों को नाश्ता का उत्तम प्रबंध किया था ।


इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए झालावाड़ चैरिटेबल ट्रस्ट का जूहू विलेपार्ले में एक मंच तैयार किया गया था । जहां से गणेश भक्तों को पीने का पानी तथा खाने के लिए समोसा, पीने के लिए पानी की बोतल, लीची ज्यूस, फलाहारी चिवड़ा तथा चिक्की के पैकेट गणेश भक्तों को वितरित किए जा रहे थे ।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सी वी शाह, विभूति जवेरी, बिहारी पटेल, मनीष, पूजा कचोलिया, विकास जकोटिया, बृजकिशोर सोनकिया, मीना राठी, अनीस त्रिवेदी, विजय भाई, जगदीश जायसवाल, लालचंद गुप्ता, ममता जैन, डाक्टर धर्मेंद्र कुमार, महेश मनवाने तथा निलेश परब सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे ।


