‘ मीरा-भाईंदर दर्शन ‘ पत्रिका का 30 वां वार्षिक एवं सम्मान समारोह संपन्न।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

भाईंदर से प्रकाशित होनेवाली हिंदी मासिक पत्रिका ‘ मीरा-भाईंदर दर्शन ‘ पिछले 30 वर्षों से नियमित प्रकाशन हो रहा है। पत्रिका के 30 वें वर्ष में प्रवेश होने के उपलक्ष्य में भाईंदर ( पश्चिम ) स्थित रीना मेहता कॉलेज में एक भव्य वार्षिक एवं सम्मान-समारोह का कार्यक्रम किया गया था। उक्त पत्रिका के संपादक वैभव वेदप्रकाश श्रीवास्तव हैं।

गौरतलब है कि, इस मौके पर शहर की तमाम बुद्धिजीवी वर्ग, प्रशासनिक वर्ग, कवि, लेखक, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, उद्योगपति, नगरसेवक आदि विभिन्न क्षेत्रों की तमाम हस्तियां बड़ी ही प्रमुखता से उपस्थित थीं। पत्रिका के प्रधान संपादक व प्रकाशक प्रखर वरिष्ठ पत्रकार वेदप्रकाश श्रीवास्तव हैं।

कार्यक्रम की शुरुवात माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन से शुरू हुई ततपश्चात सरस्वती-वंदना से कार्यक्रम की शुरुवात हुई। ‘ कलाकृति डांस इंस्टिट्यूट, भाईंदर ‘ के कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवसेना के प्रवक्ता, पूर्व सांसद एवं ‘ दोपहर का सामना ‘ के पूर्व संपादक संजय निरुपम ने किया।

अन्य सम्मानित अतिथियों में हरि मृदुल ( उप-संपादक : नवभारत टाइम्स ), राघवेंद्र द्विवेदी ( कार्यकारी संपादक : हिंदी महानगर ), अभय मिश्रा ( संपादक : सद्वार्ता ), विवेक अग्रवाल( क्राइम से संबंधित लगभग 14 पुस्तकों के लेखक) जोकि, हिंदी दैनिक ‘ जनसत्ता ‘ में क्राइम रिपोर्टर थे इन्होंने ‘ मीरा-भाईंदर दर्शन ‘ पत्रिका के 30 वें वर्ष में प्रवेश होने पर शुभकामनाएं एवं ढ़ेर सारी बधाईयां दी।

संजय निरुपम ने अपने वक्तव्य में कहा :- ” मीरा-भाईंदर दर्शन पत्रिका को ‘ डिजिटल युग ‘ में लाने की बात कही। उन्होंने कहा मुंबई से प्रकाशित होनेवाली ‘ धर्मयुग ‘ जैसी पत्रिका बंद हो गयी। ऐसे में नियमित पत्रिका का प्रकाशन करना अपने आप में बहोत बड़ी बात है। इसके लिए संपादक व उनकी पूरी बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम का सूत्र संचालन फिल्मी दुनियां के रिपोर्टर अवनींद्र आशुतोष ने किया। इस अवसर पर ‘ अमर ज्योति विद्या मंदिर ‘ के संस्थापक वैद्य बी.बी. चौबे, पूर्व नगरसेवक महेंद्र सिंह चौहान, रीना मेहता कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. नरेंद्र मेहता, ‘ झा रियालिटी ‘ के चेयरमैन शंकर झा, शहर की जानीमानी हस्ती उद्योगपति लॉयन मदन भूतड़ा, लॉयन रमेश भूतड़ा, लॉयन अमित अग्रवाल,भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रकोष्ठ के एडवोकेट नितेश वर्मा, नटवर डागा, नारायण तोषनीवाल, रामावतार भूतड़ा आदि का शॉल, श्रीफल, सील्ड देकर सम्मानित किया गया।

प्रमुख उपस्थिति में हिंदी दैनिक ‘ नवभारत टाइम्स ‘ मुंबई के पूर्व क्राइम रिपोर्टर सुनील मेहरोत्रा, ‘ जनवादी लेखक संघ ‘ के अध्यक्ष प्रख्यात कवि ह्रदयेश मयंक, क्राइम रिपोर्टर सुभाष पांडेय, हिंदी व उर्दू के जानेमाने पत्रकार ‘ तिरछी आंख ‘ के संपादक मुशर्रफ़ शम्शी, लेखक पवन सक्सेना, कॉमरेड एस एस राजू , महिला पत्रकार साक्षी त्रिपाठी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में ब्रांडेड लोगो वाली ड्रग्स का जाल, युवाओं को फंसाने की साजिश का खुलासा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में नशे के कारोबार को...

बेस्ट ने सीएनजी बसों पर बढ़ाया जोर, 500 नई मिडी और 11 ओपन डबल डेकर बसें खरीदेगा।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर...

महाराष्ट्र में शिक्षकों पर तीनहरी जिम्मेदारी का दबाव, ड्यूटी न करने पर FIR की चेतावनी।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में हजारों शिक्षक इस समय...