■ हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और शिक्षा के अग्रदूत होंगे सम्मानित।
मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई प्रांतीय राष्ट्रभाषा प्रचार सभा द्वारा, मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार, 13 सितंबर 2025 को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सायं 4 से 6 बजे तक श्री नजमा हेपतुल्लाह वेलफेयर हॉल, एस. बैंक के पास, सांताक्रुज़ हाईवे, सांताक्रुज़ (पूर्व), मुंबई – 55 में आयोजित होगा। समारोह की अध्यक्षता प्रख्यात विद्वान डॉ. विपिनचंद्र मेहता करेंगे।


संस्था के मंत्री और संचालक बृजेश तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर हिंदी पत्रकारिता, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, शिक्षा और साहित्य में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विद्वानों को सम्मानित किया जाएगा। स्व. कांतिलाल जोशी स्मृति सम्मान गुजरात प्रांतीय राष्ट्रभाषा प्रचार सभा के मंत्री–संचालक शरद अरविंद जोशी को प्रदान किया जाएगा।
अखिल भारतीय हिंदी सेवी सम्मान से यशोभूमि के संपादक श्रीनारायण तिवारी, टीवी.9 महाराष्ट्र के ब्यूरोचीफ श्री जयप्रकाश सिंह, सुप्रसिद्ध शिक्षाविद एवं साहित्यकार श्री दिनेश भट्ट और सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् और साहित्यकार प्रो. दयानंद तिवारी को सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम के संयोजक संस्था के कोषाध्यक्ष डॉ. महेंद्र मिश्र हैं। सभा ने सभी गणमान्य नागरिकों, विद्वानों और हिंदीप्रेमियों से अपील की है कि वे इस अवसर पर पधारकर कार्यक्रम की गरिमा और सफलता में सहभागिता निभाएँ।


