जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कालेज को प्रथम पुरस्कार।

Date:

■ प्रतियोगिता में तालुका की 18 टीमें हुई थी शामिल

मुंबई वार्ता संवाददाता।भिवंडी

भिवंडी मनपा और ठाणे जिला खेल कूद विभाग द्वारा रईस हाई स्कूल ग्राउंड पर अंतर-विद्यालयीन फुटबॉल कप प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया।जिसमे भिवंडी तालुका के 18 स्कूलों से लड़कों की कुल 18 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। उक्त मुकाबले में रईस हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज,भिवंडी ने जीत हासिल किया है।

विजयी टीम ने कप्तान उस्मान के मार्गदर्शन में 17 वर्ष आयु वर्ग में प्रतियोगिता में भाग लिया और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच जीतकर डिवीजनल प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। छात्रों को ज़ाकिर अंसारी,मुसय्यब मोमिन और इकरा शेख द्वारा प्रशिक्षित किया गया था।

छात्रों की इस शानदार सफलता पर केएमई सोसायटी के अध्यक्ष अल्माज फकीह, सचिव दानियाल काजी, कोषाध्यक्ष फहद बुबेरे, खेल समिति के चेयरमैन दानिश मदू , रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज के चेयरमैन यासर तातली,प्रधानाचार्य जियाउर रहमान अंसारी,उप प्रधानाचार्य आमिर सिद्दीकी,सहायक मुख्याध्यापक मुखिल मदू, पर्यवेक्षक इसरार पठान, सिब्तैन काशेलकर,वाईसीएमओयू अध्ययन केंद्र समन्वयक अब्दुल अजीज अंसारी और पूरे स्टाफ ने सफल छात्रों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

N M M S परीक्षा में कर्मवीर विद्यालय को यश।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता 2025-26 की हुई...

मुंबई बीजेपी में अनुशासन पर सख्ती: गैरहाजिर पार्षदों को चेतावनी, फंड रोकने तक की बात।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में भारतीय जनता पार्टी के...