■ उपनगर के पालक मंत्री एड. आशिष शेलार और पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी रहे उपस्थित .
मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई उप नगर में विकास योजना आरक्षण में भूमि अभिलेख कार्यालय के अंतर्गत सीमा मापन के नक्शे बनाने के संबंध में आज मुंबई महानगरपालिका के बोरीवली स्थित आर ‘मध्य’ विभाग में संबंधित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उप नगर के पालक मंत्री एड. आशिष शेलार तथा उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी विशेष रूप से उपस्थित थे।


इस दौरान उच्च अधिकारियों के साथ निम्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई और अनेक महत्वपूर्ण निर्णय इसप्रकार लिए गए…
१. एसआईटी जांच केवल मर्यादित शिकायतों तक सीमित है, इसका संदर्भ लेकर अन्य नागरिकों को परेशान करने के लिए इसका उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।
२. यदि नक्शे में स्कैनिंग के दौरान कोई बदलाव किए गए हैं, तो संबंधित ठेकेदार और उस ठेकेदार को नियुक्त करने वाले अधिकारियों की भी जांच की जानी चाहिए।
३. प्रभावित नागरिकों को माननीय मुख्यमंत्री और पालक मंत्री को एक याचिका देनी चाहिए, जिस पर सरकार सकारात्मक निर्णय लेगी।
2011 तक की झुग्गियों को सरकार की ओर से कानूनी संरक्षण दिया गया है, उसी तरह अन्य प्रभावित लोगों को भी संरक्षण देने के लिए मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री के साथ एक बैठक आयोजित की जाएगी और सरकार द्वारा विशेष स्तर पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।


इस उच्च बैठक में एड. आशिष शेलार व जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ- साथ चारकोप के विधायक योगेश सागर, दहिसर की विधायक मनिषाताई चौधरी, उत्तर मुम्बई भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक उर्फ बाला तावडे सहित प्रशासन के नगरविकास, महसूल, जमाबंदी आयुक्त, भूमि अभिलेख व बीएमसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


